केरल के छात्र ने बनाया AI डिवाइस, आवाज सुनकर फटाफट कागज में लिख देता है ये Talk To Write टूल
केरल के छात्र ने टॉक टू राइट नामक AI टूल बनाया है जो आवाज को हस्तलिखित नोट में बदलता है। Ente Keralam Expo 2025 में प्रदर्शित यह टूल Raspberry Pi Arduino (GRBL) और Python का उपयोग करता है। यह दिव्यांग छात्रों और पेशेवरों के लिए मददगार है जो बोले गए शब्दों को A4 पेपर पर लिखता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। केरल के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र ने शानदार एआई टूल - Talk to Write बनाया है। Ente Keralam Expo 2025 के दौरान उन्होंने इस टूल को शोकेस किया है। यह एआई टूल किसी भी वॉइस नोट को हाथ से लिखे नोट को बदल देता है। इसके लिए यह यह एआई टूल Raspberry Pi और Arduino का यूज करता है। छात्र के इस दिलचस्प आविष्कार का वीडियो चारों ओर वायरल हो रहा है।
क्या है Talk to Write?
यह टूल दिव्यांग छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए किसी स्मार्ट सॉल्यूशन से कम नहीं है। यह डिजिटल राइटर की तरह काम करेगा और स्पीच को टेक्स्ट में कन्वर्ट करेगा। इस डिवाइस में CNC पेन प्लॉटर लगा है, जो A4 पेपर पर बोले गए शब्दों को लिखता है। यह डिवाइस Python और GRBL से पावर्ड है। इसमें छात्र ने वॉइस टेक और रोबोटिक्स का यूज किया है, जो लिखने की प्रक्रिया को आसान करता है।
इस एआई टूल को बनाने वाले छात्र अजय एच ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वे लिखते हैं कि Ente Keralam Expo 2025 में अपने प्रोजेक्ट को शोकेस करते हुए उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है।
अपने अकेडमिक प्रोजेक्ट Talk to Write टूल के बारे में अजय बताते हैं कि यह एक AI-पावर्ड वाइस-टू-पेन सिस्टम है, जो बोले गए शब्दों को CNC पेन प्लॉटर की मदद से हाथ से लिखे टेक्स्ट में कन्वर्ट करता है। इस डिवाइस को Raspberry Pi, Arduino (GRBL), और Python की मदद से तैयार किया गया है। इस टूल को हमने दिव्यांगों की मदद के लिए बनाया गया है, जो उनके लिए डिजिटल राइटर की तरह काम करेगा। यह टूल जो भी आप बोलते हैं उसे लाइन-टू-लाइन A4 पेपर पर लिखता जाता है।
इस पोस्ट में अजय इस प्रोजेक्ट को बनाने वाली टीम में शामिल अपर्णा हरी, रूबक हरी नायर, आकाश जी नायर का भी शुक्रिया अदा करते हैं।
यह भी पढ़ें- Pixel 10 लॉन्च से पहले Google ने उड़ाया Apple का मजाक, टीजर देख खुश हुए Android वाले
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।