Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jio V/S Airtel 1GB Plans: जियो और एयरटेल के 1 GB प्लान्स में कौन दे रहा है कम पैसे में ज्यादा सुविधा, जानें

    By Kritarth SardanaEdited By:
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 07:33 PM (IST)

    Jio V/S Airtel 1GB Plans अगर आप भी 1 GB डेटा प्रति महीने वाला प्लान लेते हैं तो हम आपको आज जियो और एयरटेल दोनों के 1 जीबी डेटा प्रति महीने वाले प्लान्स बताने जा रहे हैं. जानिए दोनों कंपनियों के सभी प्लान्स .

    Hero Image
    Jio Airtel photo logo credit- Jagran file photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Jio V/S Airtel 1GB Plans: हर यूजर्स की डेटा लिमिट अपनी अपनी होतो है। किसी की कम तो किसी की ज्यादा। लेकिन कुछ लोगों का 1 GB डेटा प्रति दिन से भी काम चल जाता है। इसलिए हम आपको आज 1 GB डेटा प्रति दिन वाले जियो और एयरटेल के प्लान्स बताने जा रहे हैं। हम आपको दोनों कंपनियों के सभी प्लान्स तो बताएँगे ही साथ ही में उसमें मिलने वाली सुविधाएं भी। ताकि अपने लिए एक बेस्ट प्लान क चुनाव कर सकें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jio

    • 149- 149 रुपये है। इस प्लान में आपको 1 GB डेटा प्रति दिन मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन भी मिलते हैं। इस पैक की वैलिडिटि 20 दिन की है। इतना ही नहीं इस प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं भी मिलती है।
    • 179- जियो के इस प्लान की कीमत 179 रुपये है। इस प्लान में आपको 1 GB डेटा प्रति दिन मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन भी मिलते हैं। लेकिन इस पैक की वैलिडिटि 24 दिन की है। पहले प्लान के समान इस प्लान में भी जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं भी मिलती है।

    • 209- जियो के इस प्लान की कीमत 209 रुपये है। इस प्लान में आपको 1 GB डेटा प्रति दिन मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन भी मिलते हैं। लेकिन इस पैक की वैलिडिटि 28 दिन की है। पहले और दूसरे प्लान के समान इस प्लान में भी जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं भी मिलती है।

    Airtel-

    • 265 - इस प्लान की कीमत 265 रुपये है। इसमें आपको 1 GB डेटा प्रति दिन मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉल्स और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इसके अतिरिक्त आपको इस प्लान में Wynk Music और फ्री हेलो ट्यून जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

    • 239 - इस प्लान की कीमत 239 रुपये है। इसमें आपको 1 GB डेटा प्रति दिन मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉल्स और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है। इसके अतिरिक्त आपको इस प्लान में Wynk Music और फ्री हेलो ट्यून जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
    • 209- इस प्लान की कीमत 209 रुपये है। इसमें आपको 1 GB डेटा प्रति दिन मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉल्स और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 21 दिन की है। इसके अतिरिक्त आपको इस प्लान में Wynk Music और फ्री हेलो ट्यून जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। 

    यह भी पढ़ें- Airtel V/S VI Plan: Airtel के 499 और VI के 501 प्लान में सिर्फ 2 रुपये का ही है अंतर,लेकिन फीचर्स की हैं भरमार