नॉर्थ-ईस्ट के सात शहरों में शुरू हुई Reliance Jio की 5G सेवा, मेघालय सहित इन 6 राज्यों में आया Jio True 5G
आज यानी 27 जनवरी को रिलायंस जियो ने नॉर्थ ईस्ट के 7 शहरों में अपनी True 5G सर्विस को शुरू कर दिया है। इसमें ईटानगर इंफाल आइजोल कोहिमा दीमापुर और शिलांग जैसे शहर शामिल हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं। (जागरण फोटो)

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत में प्रमुख रूप से तीन प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर हैं, जिसमें भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया शामिल है। देश में 5G के लॉन्च के साथ ही इसमें से दो कंपनियों ने अपने 5G सर्विस को देश के कोने -कोने तक पहुंचाना शुरू कर दिया। इसमें जियो और एयरटेल शामिल है। हाल ही में जियो ने एक साथ कुल 50 शहरो में अपनी 5G सेवा को शुरू किया था। आज भी जियो ने एक साथ सात शहरों में अपनी नई सेला की शुरुआत की। आइये इसके बारे में जानते हैं।
Reliance Jio ने शुक्रवार यानी 27 जनवरी को नॉर्थ-ईस्ट सर्कल के छह राज्यों के सात शहरों में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत की। लॉन्च के साथ, Jio True 5G सेवाएं अब 191 शहरों में उपलब्ध हैं। इन शहरों में जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps+ स्पीड के साथ अनलिमिटेड डाटा का अनुभव लेने के लिए जियो वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- साइबर अटैक के चपेट में आया Riot Games, चुराए हुए सोर्स कोड के लिए फिरौती मांग रहे हैकर्स
इन शहरों में शुरू हुई सेवा
नॉर्थ ईस्ट में जियो ने ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश), इंफाल (मणिपुर), शिलांग (मेघालय), आइजोल (मिजोरम), कोहिमा और दीमापुर (नागालैंड) और अगरतला (त्रिपुरा) में अपनी 5G सेवाएं शुरू की हैं। कंपनी ने कहा कि नॉर्थ-ईस्ट सर्कल में 5G रोलआउट "सर्कल के विकास के प्रति Jio की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
2023 तक पूरे नॉर्थ ईस्ट में होगा Jio 5G
टेलीकॉम दिग्गज ने कहा कि दिसंबर 2023 तक नॉर्थ ईस्ट राज्यों के हर शहर और तालुका में Jio True 5G सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। Jio आज से नॉर्थ-ईस्ट सर्कल के सभी छह राज्यों में True 5G सेवाओं के लॉन्च की घोषणा करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। यह एडवांस तकनीक यहां के लोगों के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपने विश्वसनीय वायरलेस नेटवर्क के साथ जरूरी लाभ लाएगी। इसके अलावा कृषि, शिक्षा, ई-गवर्नेंस, आईटी, एसएमई, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग जैसे क्षेत्रों को भी बढ़ावा मिलेगा।
191 शहरों में उपलब्ध है जियो 5G
Jio True 5G अपने बीटा लॉन्च के 4 महीने से कम समय में 191 शहरों में पहुंच चुका है। कंपनी के इंजीनियर यह सुनिश्चित करने के लिए अथक रूप से काम कर रहे हैं कि हर भारतीय ट्रू-5G तकनीक की परिवर्तनकारी शक्ति और लाभों का अनुभव कर सके।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।