यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जल्द आ रहे हैं iQOO के ये स्मार्टफोन, धांसू प्रोसेसर और धमाकेदार फीचर्स के साथ मार्केट में लेंगे एंट्री
iQOO अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। ये फोन चीन में 23 मई को लॉन्च होने ...और पढ़ें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। खबर मिली है कि iQOO Neo 8 5G और iQOO Neo 8 Pro 23 मई को चीन में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। कंपनी ने वीबो पोस्ट के जरिए फोन के लुक के साथ-साथ फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस को भी टीज किया है।
कंपनी ने iQOO Neo 8 5G सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ बैटरी क्षमता और चार्जिंग सपोर्ट का आधिकारिक तौर पर खुलासा किया है। iQOO Neo 8 5G सीरीज के मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की सुविधा है।
कब होगा लॉन्च
iQOO Neo 8 5G सीरीज 23 मई को भारतीय समय के हिसाब से शाम 4.30 बजे चीन में अपनी शुरुआत करेगा। इसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। टीजर पोस्टर के मुताबिक, दो कैमरा सेंसर सर्कुलर कटआउट में होंगे जबकि तीसरा सेंसर LED फ्लैश के बगल में एक छोटे कटआउट में होगा।

फीचर्स
चीनी स्मार्टफोन कंपनी ने यह भी पुष्टि की कि आगामी iQOO Neo 8 5G सीरीज में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी। यह सिर्फ 9 मिनट में 50 फीसदी चार्ज होने का दावा करता है। साथ ही, कंपनी ने स्मार्टफोन के डिस्प्ले और प्रोसेसर स्पेसिफिकेशन को भी साझा किया है। iQOO द्वारा जारी एक पोस्टर के अनुसार, iQOO Neo 8 5G Pro मीडियाटेक 9200+प्रोसेसर और 16GB तक रैम के साथ आएगा।
इसके अलावा, स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K डिस्प्ले होगा। हाई-एंड iQOO Neo 8 Pro में वीवो V1+ इमेज सिग्नल प्रोसेसर भी होगा। बता दें कि भारत में Qoo Neo 8 5G सीरीज की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

