विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2019 IPL Live Streaming: अपने स्मार्टफोन पर इस तरह देखें Live Match

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Fri, 29 Mar 2019 10:56 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 12:11 PM (IST)

IPL का 12वां सीजन शुरू हो गया है। जिन्हें नहीं पता उहे बता दें की लाइव मैच को किस तरह ऑनलाइन देखा जा सकता है

2019 IPL Live Streaming: अपने स्मार्टफोन पर इस तरह देखें Live Match
2019 IPL Live Streaming: अपने स्मार्टफोन पर इस तरह देखें Live Match

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। IPL का 12वां सीजन शुरू हो गया है। क्रिकेट फैन्स मैच की एक भी कमेंट्री छोड़ना नहीं चाहते हैं। लेकिन कई लोगों के पास ऑफिस से घर पहुंच कर मैच देखने का समय नहीं होता है। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो हम आपके लिए एक आसान तरीका लाए हैं जिसके जरिए आप लाइव मैच का लुफ्त उठा सकते हैं। कुछ ऐसी सेवाएं है जिनका प्रयोग कर आप लाइव मैच देख सकते सकते हैं। आप में से कई लोगों को इन ऐप्स की जानकारी पहले से ही होगी। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें की लाइव मैच को किस तरह ऑनलाइन देखा जा सकता है:

Hotstar : स्टार नेटवर्क ने आधिकारिक तौर से IPL 2019 के लिए ब्रॉडकास्टिंग और डिजिटल सेवाओं का अधिकार ले रखा है। पूरे सीजन को स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 HD पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। इसी के साथ कंपनी की डिजिटल स्ट्रीमिंग सेवा, Hotstar पर भी सभी Matches को लाइव देखा जा सकता है। लाइव मैच देखने के लिए आप Hotstar ऐप को एंड्रॉइड पर प्ले स्टोर से और iOS पर ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मैच देखा जा सकता है।

अगर आपको लाइव मैच देखना है तो आपके पास Hotstar Premium या Hotstar VIP का अकाउंट होना चाहिए। कंपनी फिलहाल यूजर्स को तीन तरह की प्रीमियम मेंबरशिप ऑफर कर रही है। इसमें Rs 199 की मासिक मेम्बरशिप, Rs 999 वार्षिक मेमबरशिप का फुल एक्सेस और Rs 365 में एक साल की Hotstar VIP मेम्बरशिप मिलती है। Rs 365 वाले प्लान में कुछ इंटरनेशनल कंटेंट उपलब्ध नहीं होता है।

Jio TV : रिलायंस जियो यूजर्स भी लाइव मैच स्ट्रीम कर सकते हैं। कंपनी की Jio TV ऐप के जरिए लाइव मैच देखा जा सकता है। हालांकि, सभी जियो उपभोक्ता लाइव मैच नहीं देखा पाएंगे। जिन यूजर्स के पास जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन और एक्टिव टैरिफ प्लान होगा, वही लाइव मैच का लुफ्त उठा सकते हैं। रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन Rs 99 प्रति वर्ष की दर पर मिलता है। टैरिफ प्लान का रिचार्ज अमाउंट आपकी जरुरत अनुसार हो सकता है।

जियो यूजर्स KaiOS, iOS और एंड्रॉइड पर Jio TV ऐप के जरिए मैच देख सकते हैं। इसी के साथ जियो टीवी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने जियो से सम्बंधित जानकारी भरकर भी इसे देखा जा सकता है।

Airtel TV : एंड्रॉइड और iOS के लिए एयरटेल यूजर्स भी मैच को Airtel TV ऐप पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, वही लोग मैच को लाइव देख पाएंगे जिनके पास अपनी डिवाइस पर Hotstar ऐप पहले से इनस्टॉल होगी। Airtel यूजर्स के पास स्मार्टफोन पर लाइव मैच देखने के लिए Hotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य नहीं है।

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy M30 Vs Motorola One: बजट रेंज में कौन है बेहतर?

Xiaomi Mi 9X देगा Vivo V15 Pro को चुनौती, 48MP कैमरे के साथ होगा लॉन्च

Samsung Galaxy Note 10 की बड़ी जानकारी आई सामने, नहीं होगा कोई बटन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।