यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
iPhone में जल्द आएगा ट्रिपल कैमरा, 3D सेंसर के साथ 2019 में हो सकता है लॉन्च
आईफोन 2019 इस नई तकनीक से हो सकता है लैस, पढ़ें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। साल 2018 में भले ही आईफोन को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो, लेकिन साल 2019 में लॉन्च होने वाले गैजेट्स को लेकर अभी से जानकारियां लीक होने लगी हैं। एक सूत्र के मुताबिक आने वाले समय में एप्पल 3D सेंसर से लैस तीन कैमरे वाला स्मार्टफोन लेकर आ सकती है। इसमें ऑगमेंटेड रियलिटी प्रोसेस के लिए थ्री डी विजन दिया जा सकता है।
इस तकनीक के तहत तीन कैमरों में से दो कैमरे ऑब्जेक्ट को एक अलग एंगल से देखने में सक्षम होंगे ताकि एक थ्री डी ऑब्जेक्ट को टारगेट किया जा सके। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह ToF (टाइम ऑफ फ्लाइट) तकनीक के बजाए बेहतर विचार हो सकता है जो कि कम समय में आस-पास के ऑब्जेक्ट को तेजी से कैप्चर करने में सक्षम है। वहीं इस फोन के तीसरे कैमरे में लंबी फोकल लेंथ होगी और इसमें 3x ऑप्टिकल जूम होगा। ऐसी तकनीक मौजूदा समय में हुवावै के पी20 में देखी गई है जो कि खुद एक तीन कैमरे वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है।
सूत्रों के मुताबिक कपरर्टीनों में फिलहाल सोनी, शार्प, एलजी और डाली से कैमरे उपलब्ध होते हैं। हालांकि इन स्पेसिफिक्शंस को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा क्योंकि अभी काफी सारी चीजें तय होना बाकी है।
यह भी पढ़ें:
Online Sale: पेटीएम मॉल पर सस्ते लैपटॉप्स खरीदने का मौका, अमेजन दे रहा यह ऑफर
BSNL लैंडलाइन से कर सकेंगे चैटिंग, वीडियो कॉल्स और बहुत कुछ, पढ़ें आपको क्या होगा फायदा
15000 की रेंज में आपकी पहली पसंद हो सकते हैं 5000 mAh बैटरी से लैस ये 5 एंड्रॉयड फोन
शाओमी से लेकर एप्पल तक, इन स्मार्टफोन्स का 2018 में है बेसब्री से इंतजार, पढ़ें लिस्ट
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो M1 रिव्यू: रेडमी नोट सीरीज के एकाधिकार को तोड़ने की कोशिश