विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iPhone 16 आते ही iPhone 15 और 14 की कीमतों में भारी कटौती, फटाफट चेक करें नया प्राइस

Published: Tue, 10 Sep 2024 12:44 AM (IST)

iPhone 16 Series ग्लोबली लॉन्च हो चुकी है। सीरीज में चार मॉडल आए हैं। AI की खूबियों से लैस सीरीज ...और पढ़ें

नए iPhone लॉन्च होते ही पुराने मॉडल्स की कीमत घट गई है।
नए iPhone लॉन्च होते ही पुराने मॉडल्स की कीमत घट गई है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल ने इट्स ग्लोटाइम इवेंट में iPhone 16 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। सीरीज को एपल इंटेलिजेंस के साथ लाया गया है। इस बार सभी मॉडल्स में एक्शन बटन दिया गया है। साथ ही सभी आईफोन मॉडल्स में 48MP का मेन कैमरा है। नए आईफोन लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने पुराने iPhone 15 और iPhone 14 के दाम में कटौती है। अगर आप सस्ते में आईफोन खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। पुराने मॉडल्स में 10 हजार रुपये से अधिक की कटौती की गई है। 

iPhone 15 के घटे दाम

iPhone 16 के 128 जीबी वेरिएंट के लिए शुरुआती कीमत 799 डॉलर और iPhone 16 Plus के लिए 899 डॉलर निर्धारित की गई है। वहीं एपल का पुराना आईफोन 15 अब लगभग 10 हजार रुपये सस्ता हो गया है। इसके लिए ग्राहकों को अब 699 डॉलर (58,688 रुपये) 128 जीबी वेरिएंट के लिए देने होंगे।

iPhone 14 की कीमत में भी कटौती

एपल आईफोन 14 को भी अब 599 डॉलर यानी लगभग 50,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये प्राइस इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। iPhone SE को आप अब 429 डॉलर तकरीबन 36 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें- iPhone 16 Pro & iPhone 16 Pro Max Launched: बड़ी बैटरी, A18 Pro चिपसेट और AI पावर के साथ लॉन्च हुए iPhone 16 Pro लाइनअप, कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Series Price: 79,900 रुपये शुरुआती कीमत

iPhone 16

128GB: 79,900 रुपये

256GB: 89,900 रुपये

512GB: 1,09,900 रुपये

iPhone 16 Plus

128GB: 89,900 रुपये

256GB: 99,900 रुपये

512GB: 1,19,900 रुपये

iPhone 16 Pro

128GB: 1,19,900 रुपये

256GB: 1,29,900 रुपये

512GB: 1,49,900 रुपये

1TB: 1,69,900 रुपये

iPhone 16 Pro Max

256GB: 1,44,900 रुपये

512GB: 1,64,900 रुपये

1TB: 1,84,900 रुपये

सीरीज के लिए 13 सितंबर शाम साढ़े 5 बजे से प्री-ऑर्डर शुरू होंगे। जबकि सेल 20 सितंबर से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें- Apple iPhone 16 Launch LIVE: iPhone 16 सीरीज एपल इंटेलिजेंस के साथ लॉन्च, A18 बायोनिक चिपसेट से लैस