Apple ने किया iOS 26 की रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब और किसे मिलेगा Liquid Glass वाला अपडेट
एप्पल ने अपने Awe dropping इवेंट में iPhone 17 सीरीज और iOS 26 की लॉन्च डेट की घोषणा की। iOS 26 का स्टेबल अपडेट 15 सितंबर से रोलआउट होगा। इस अपडेट में Liquid Glass डिजाइन खास है। Apple Wallet CarPlay और Messages में भी नए अपडेट्स मिलेंगे। यह iPhone 17 सीरीज के साथ iPhone 11 सीरीज तक के डिवाइसों को मिलेगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने अपने मेगा इवेंट ‘Awe dropping’ इवेंट में लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज के साथ-साथ अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 26 की लॉन्च डेट का ऐलान भी कर दिया है। कंपनी का कहना है कि iOS 26 का स्टेबल अपडेट 15 सितंबर से रोलआउट होना शुरू होगा। एप्पल ने iOS 26 को पहली बार इस साल जून में अपने WWDC 2025 इवेंट में पेश किया था। तब से यह अपडेट बीटा टेस्टिंग में था और करीब तीन महीने बाद कंपनी इसे सभी यूजर्स के लिए जारी करने जा रही है। चलिए जानें नए वाले iOS 26 में क्या खास है और ये किस किस डिवाइस को मिलेगा...
iOS 26 के टॉप फीचर्स
नए वाले अपडेट में सबसे खास तो Liquid Glass डिजाइन मिल रहा है।
साथ ही Apple Wallet में बड़े बदलाव किए गए हैं।
इसके अलावा CarPlay और Messages में नए अपडेट्स ऐड किए गए हैं।
किन-किन iPhones को मिलेगा iOS 26 का अपडेट?
- iPhone 17 सीरीज
- iPhone 16e, iPhone 16 और 16 Plus
- iPhone 16 Pro और 16 Pro Max
- iPhone 15 सीरीज
- iPhone 14 सीरीज
- iPhone 13 सीरीज
- iPhone 12 सीरीज
- iPhone 11 सीरीज
- iPhone SE (2nd gen और नए मॉडल)
इन डिवाइस को नहीं मिलेगा अपडेट
हालांकि इस बार iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR को ये नया वाला iOS 26 का अपडेट नहीं मिलेगा। कंपनी ने इन डिवाइस के लिए अपना सॉफ्टवेयर सपोर्ट बंद कर दिया है, यानी अब ये डिवाइस iOS 18 से ऊपर अपडेट नहीं होंगे। हालांकि, एप्पल समय-समय पर इनके लिए सिक्योरिटी अपडेट्स जारी करता रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।