विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैमसंग से पहले Infinix ने पेश किया अपना ट्रिपल फोल्डिंग कॉन्सेप्ट फोन; खास है डिजाइन

Published: Sat, 01 Mar 2025 06:30 PM (IST)

पिछले साल Huawei ने अपने Mate XT Ultimate Design ट्रिपल फोल्डिंग स्मार्टफोन को पेश किया था। अब बाकी स्मार्टफोन कंपनियां ...और पढ़ें

Infinix ने अपना ट्रिपल फोल्डिंग कॉन्सेप्ट फोन पेश किया है।
Infinix ने अपना ट्रिपल फोल्डिंग कॉन्सेप्ट फोन पेश किया है।

 टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Infinix ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2025 (MWC 2025) से कुछ दिन पहले अपना पहला ट्रिपल फोल्डिंग कॉन्सेप्ट फोन पेश किया है। नया Infinix Zero Series Mini Tri-Fold एक ट्रिपल-फोल्डिंग मैकेनिज्म के साथ डिजाइन किया गया है और इसमें डुअल हिन्जेस हैं जो वर्टिकली अपने आप में फोल्ड और अनफोल्ड होते हैं। इसमें आउटवर्ड-फोल्डिंग डिजाइन है और इसके साथ एक्सेसरीज दी गई हैं, जो यूजर्स को इस ट्राई-फोल्ड फोन को जिम इक्विपमेंट या साइकिल हैंडलबार पर अटैच करने की सुविधा देती हैं। अभी तक, Huawei का Mate XT Ultimate Design ही मार्केट में उपलब्ध एकमात्र ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन है।

Infinix का ट्राई-फोल्डिंग कॉन्सेप्ट फोन

ट्रांसियन होल्डिंग्स की सब्सिडियरी ने बीते गुरुवार को एक प्रेस रिलीज के जरिए Infinix Zero Series Mini Tri-Fold कॉन्सेप्ट डिवाइस की घोषणा की। इनफिनिक्स का कहना है कि ये ट्रिपल-स्क्रीन फोल्डेबल फोन एक स्मार्टफोन से लेकर हैंड्स-फ्री डिस्प्ले और एक कॉम्पैक्ट कैमरा तक ट्रांसफॉर्म हो सकता है। इस हैंडसेट को ट्रिपल-फोल्डिंग मैकेनिज्म और डुअल हिन्जेस के साथ डिजाइन किया गया है, जो वर्टिकली अपने आप में फोल्ड और अनफोल्ड होता है।

Infinix Zero Series Mini Tri-Fold एक 'इनोवेटिव स्ट्रैप' एक्सेसरी के साथ आएगा, जो यूजर्स को इसे जिम इक्विपमेंट पर वर्कआउट ट्रैकिंग के लिए माउंट करने या बैकपैक और कार डैशबोर्ड पर क्लिप करने की सुविधा देगा। इसे बैग स्ट्रैप पर माउंट करके या किसी सतह पर रखकर कॉम्पैक्ट कैमरा की तरह यूज किया जा सकता है। ब्रांड ने इमेज शेयर की हैं, जो सजेस्ट करती हैं कि ये हैंडसेट वियरेबल्स और दूसरे लाइफस्टाइल गैजेट्स का रिप्लेसमेंट बन सकता है।

Huawei Mate XT Ultimate Design

इस ट्राई-फोल्ड कॉन्सेप्ट फोन का डिस्प्ले फोल्ड करते समय तीन अलग-अलग साइज में दिखाई देगा। फोल्डेड स्टेट में इसका डिजाइन Infinix Zero Flip से मिलता-जुलता है। प्रोटोटाइप में स्क्रीन पर होल-पंच कटआउट और डुअल कैमरा यूनिट मौजूद है।

इनफिनिक्स ने Infinix Zero Series Mini Tri-Fold की संभावित लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन्स की घोषणा नहीं की है। कंपनी MWC 2025 में इस कॉन्सेप्ट फोन के बारे में ज्यादा डिटेल्स शेयर कर सकती है।

Huawei ने पिछले साल दुनिया का पहला ट्रिपल-स्क्रीन फोल्डेबल फोन, Huawei Mate XT Ultimate Design, लॉन्च किया था। Samsung भी जल्द ही इस कॉम्पिटिशन में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने जनवरी में Galaxy Unpacked लॉन्च इवेंट के दौरान अपने ट्रिपल फोल्डिंग फोन को टीज किया था।

यह भी पढ़ें: अब स्मार्टफोन में मिलेगा DeepSeek-R1 AI का मजा, ये स्मार्टफोन कंपनी अपने OS में कर रही शामिल