यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
iPhone यूजर्स को है बड़ा खतरा, सरकार ने जारी की चेतावनी, तुरंत कर डालें ये काम
अगर आप iOS यूजर हैं तो आपको तुरंत सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि Apple iOS के पुराने वर्जन्स में ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iPhone अपनी विश्वसनीयता और सेफ्टी फीचर्स के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय है। Apple रेगुलर तौर पर अपने यूजर्स को सेफ रखने और लेटेस्ट फीचर्स के साथ अपडेट रखने के लिए नए iOS का वर्जन जारी करता है। यूजर्स को एक सिक्योर और फीचर रीच एक्सपीरिएंस ऑफर करने के उद्देश्य से, Apple यूजर्स को अपने iPhone पर iOS के लेटेस्ट बिल्ड चलाने की सलाह देता है। अब, Apple iOS में कई कमजोरियों को देखा गया है और भारत सरकार ने iPhone यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाली इंडियन इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) की एक लेटेस्ट वॉर्निंग के मुताबिक, iOS 18.1 से पहले के वर्जन वाले Apple iPhones में कई कमजोरियां पाई गई हैं।
भारत सरकार ने iPhone यूजर्स के लिए वॉर्निंग क्यों जारी की है?
CERT-In के अनुसार, पुराने iOS वर्जन्स में नई खोजी गई कमज़ोरियों के कारण अटैकर को यूजर्स की संवेदनशील जानकारियों तक अनऑथोराइज्ड एक्सेस और डेटा हेरफेर की अनुमति मिल सकती है। साथ ही सर्विस अटैकर बाधित भी कर सकते हैं।
iPhone यूजर्स सुरक्षित रहने के लिए क्या कर सकते हैं?
अपने डेटा और प्राइवेसी की सेफ्टी के लिए, iPhone यूजर्स को तुरंत iOS 18.1 अपडेट इंस्टॉल करना चाहिए, जिसे कंपनी ने कुछ दिन पहले रोल आउट किया था। iOS 18.1 न केवल कमज़ोरियों को दूर करेगा, बल्कि ये एलिजिबल iPhone मॉडल्स में Apple इंटेलिजेंस फीचर्स का पहला सेट भी लाता है।

और किन्हें है जोखिम?
iPhone यूजर्स के अलावा, CERT-In ने iPadOS, Safari, tvOS, visionOS, watchOS, macOS Venture, macOS Sonoma और macOS Sequoia में पाई गई कमज़ोरियों के बारे में भी चेतावनी जारी की है। सरकारी बॉडी ने यूजर्स को किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करने की सलाह दी है।
आपको बता दें कि किसी भी फोन को उसके लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन में ही चलाना उचित होता है। क्योंकि, नए वर्जन हमेशा लेटेस्ट अपडेट्स और बग फिक्स के साथ आते हैं। ऐसे में यूजर्स को लगातार अपने OS को अपडेट करने की सलाह दी जाती है। अपडेट का ये काम iOS और एंड्रॉयड यूजर्स दोनों के लिए जरूरी होता है। ऐसे में फोन के अपडेट को रेगुलर चेक करना चाहिए।
