विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iPhone 16 के लिए नहीं है पैसे, तो यहां से सस्ते में खरीदें सेकंड हैंड iPhone 15 और iPhone 14

Published: Mon, 09 Sep 2024 08:00 PM (IST)

कुछ ही देर में iPhone 16 सीरीज ग्लोबली लॉन्च होगी। आईफोन्स के लिए यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ...और पढ़ें

क्यों खर्च करने ज्यादा पैसे, जब सस्ते में मिल रहे हों आईफोन 15 और आईफोन 14
क्यों खर्च करने ज्यादा पैसे, जब सस्ते में मिल रहे हों आईफोन 15 और आईफोन 14

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कुछ ही घंटे बाद iPhone 16 सीरीज तमाम अपग्रेड फीचर्स के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो जाएगी। सीरीज में चार मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। जो कि आईफोन 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और Pro Max हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आईफोन 16 नहीं बल्कि पुराने आईफोन 15 और आईफोन 14 को सस्ते दाम में खरीदने की फिराक में है। अगर आप सेकेंड हैंड आईफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास कई अच्छे ऑप्शन हैं।

कहां से खरीदें पुराना iPhone

अगर आपके पास ज्यादा बजट नहीं है तो पुराने आईफोन 15 और आईफोन 14 को सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। सेकंड हैंड iPhone खरीदने के लिए कई वेबसाइट और ऐप हैं। जहां पुराने मोबाइल्स को असल से कीमत से बहुत कम दाम में बेचा जाता है। 

Cashify

पुराना मोबाइल खरीदने व बेचने के लिए Cashify ने अपनी अच्छी पहचान बनाई है। यहां आपको पुराने आईफोन अच्छी डील में मिल सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म के बड़े-बड़े शहरों ऑफलाइन स्टोर हैं। इसके अलावा, ये ऑनलाइन भी काम करते हैं। अच्छी बात है कि यहां ग्राहकों को रिफंड पॉलिसी और वारंटी की सुविधा भी मिलती है।

OLX

सेकंड हैंड आईफोन कम कीमत में लेना चाहते हैं तो ओएलएक्स भी बढ़िया प्लेटफॉर्म हो सकता है। यहां खरीदने और बेचने वाले दोनों की आपस में डील होती है। कई बार यहां कम कीमत में अच्छी डील भी हाथ लग जाती है। iPhone 14 और iPhone 15 यहां से खरीदने पर आपके हजारों रुपये बच सकते हैं।

IndiaMART

इंडियामार्ट भी पुराने सामान को खरीदने और बेचने के लिए सही जुगाड़ है। यहां पुराने आईफोन सस्ते दाम में मिल जाएंगे। यह वेबसाइट खरीदार और सेलर एक प्लेटफॉर्म देती है।

ये भी पढ़ें- iOS 18.2 अपडेट में मिलने वाले Apple Intelligence फीचर्स का हुआ खुलासा, Image Playground के साथ मिलेगा Genmoji का मजा!