विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

iOS 18.2 अपडेट में मिलने वाले Apple Intelligence फीचर्स का हुआ खुलासा, Image Playground के साथ मिलेगा Genmoji का मजा!

Published: Mon, 09 Sep 2024 05:20 PM (IST)

Apple आज भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपने लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज को लॉन्च करेगा। इस सीरीज में कंपनी चार ...और पढ़ें

दिसंबर में रिलीज हो सकता है iOS 18.2 अपडेट
दिसंबर में रिलीज हो सकता है iOS 18.2 अपडेट

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल आज iPhone 16 लाइनअप को लॉन्च करेगा। नए मॉडल iOS 18 अपडेट के साथ लॉन्च किए जाएंगे। नए आईफोन मॉडल को Apple Intellignece के साथ रिलीज किया जाएगा। हालांकि, Apple के सभी AI फीचर अक्टूबर में रिलीज किए जाने वाले iOS 18.1 अपडेट के साथ पेश नहीं होंगे। इस अपडेट के साथ कुछ AI फीचर्स जैसे AI राइटिंग टूल्स, क्लीन अप, एआई नोटिफिकेशन्स जैसे फीचर मिलेंगे। बताया जा रहा है कि iOS 18.2 अपडेट के साथ सभी एआई फीचर रिलीज किए जाएंगे।

iOS 18.2 Apple Intelligence features

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, एपल iOS 18.2 अपडेट को दिसंबर में रोलआउट करेगा। यह अपडेट एआई इमेज जेनरेशन जैसे एडवांस टूल के साथ आएगा। एपल ने फिलहाल कुछ एआई फीचर्स के रिलीज को दिसंबर तक टाल दिया है। दिसंबर अपडेट में दो एआई फीचर, इमेज प्लेग्राउड एप और Genmoji मिलेंगे।

Apple के मुताबिक, Image Playground एप को आईओएस ऐप्स के साथ इंटीग्रेट किया गया है। इन ऐप में मैसेज और नोट्स शामिल हैं। इसकी मदद से यूजर्स कस्टमाइज इमेज या इमोजी कार्टून तैयार कर पाएंगे।

यूजर्स प्रॉम्प्ट लिखकर इमेज तैयार कर पाएंगे। इसके साथ ही iOS 18.2 में Genmoji मिलने की उम्मीद है। इसकी मदद से यूजर्स आईफोन कीबोर्ड से क्रिएटिव इमोजी जेनरेट कर पाएंगे।

एपल यूजर्स पिछले काफी समय से सिरी के इंप्रूव वर्जन का इंतजार कर रहे हैं। अपकमिंग दिसंबर अपडेट में भी Siri के स्मार्ट वर्जन पेश होने की उम्मीद कम ही है। संभव है कि दिसंबर में इसे पेश किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: iPhone 16 Series आज होगी लॉन्च, कितने रुपये सस्ता हो जाएगा iPhone 15

iOS 18.1 Apple Intelligence features

iOS 18.1 के बीटा वर्जन में Apple Intelligence फीचर्स की बात करें तो इसमें गूगल के मैजिक इरेजर जैसा एआई फीचर Clean Up ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही AI राइटिंग टूल, स्मार्ट रिप्लाई, मैमोरी मूवी जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही iOS 18.2 अपडेट की बात करें तो कंपनी और भी एआई फीचर्स ऑफर करेगी। Apple के लॉन्च इवेंट के लाइव अपडेट के लिए यहां क्लिक करें।