विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Idea ने 200 रुपये से कम में लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, मिलेगी 56 दिनों की वैलिडिटी

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 05 Dec 2018 03:29 PM (IST)Updated: Thu, 06 Dec 2018 08:10 AM (IST)

इस प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का भी लाभ मिलता है

Idea ने 200 रुपये से कम में लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, मिलेगी 56 दिनों की वैलिडिटी
Idea ने 200 रुपये से कम में लॉन्च किया नया प्रीपेड प्लान, मिलेगी 56 दिनों की वैलिडिटी

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। रिलांयस जियो के प्रीपेड प्लान्स से मिल रही चुनौती के बीच Idea सेल्युलर (अब वोडाफोन आइडिया लिमिटेड) ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 200 रुपये से कम में नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का भी लाभ मिलता है। Idea के इस प्लान का मुकाबला रिलायंस जियो के 199 रुपये वाले प्लान से होगा। आइए, जानते हैं इन दोनों ही कंपनियों के प्लान्स के बारे में

Idea 189 रुपये वाला प्लान

Idea के इस प्लान में यूजर्स को 56 दिनों की वैलिडिटी का लाभ मिलता है। साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। Idea के अन्य अनलिमिटेड प्लान्स की तरह ही इस प्लान में भी यूजर्स को प्रतिदिन कॉल करने के लिए 250 मिनट और प्रति सप्ताह 1000 मिनट मिलता है। इसके अलावा डाटा की बात करें तो Idea के इस प्लान में यूजर्स को कुल 2GB डाटा का लाभ मिलता है।

Jio 199 रुपये वाला प्लान

Jio के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। रिलायंस Jio के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। Jio के प्लान के लिए कॉलिंग के लिए कोई भी लिमिट सेट नहीं की गई है। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा का लाभ मिलता है। साथ ही, प्रतिदिन 100 नेशनल एसएमएस का भी लाभ मिलता है। अगर, आप डाटा का इस्तेमाल कम करते हैं और लंबी वैलिडिटी का लाभ लेना चाहते हैं तो idea का नया प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, ज्यादा डाटा का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए रिलायंस जियो का प्लान बेहतर होगा। 

यह भी पढ़ें:

अब आप भी अपने स्मार्टफोन से बोकेह इफेक्ट को इस्तेमाल कर सकते है, जानें कैसे

अनचाही कॉल्स से हैं परेशान? एंड्रॉइड फोन पर ऐसे करें किसी नंबर को ब्लॉक

लैपटॉप की बैटरी खपत को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।