विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Huawei 5G Mate X अब सितंबर में होगा लॉन्च, इस वजह से बढ़ानी पड़ी तारीख

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Sat, 15 Jun 2019 12:28 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jun 2019 09:18 AM (IST)

Huawei को अपने फोल्डेबल 5G Mate X स्मार्टफोन के लॉन्च को 3 महीने आगे बढ़ाना पड़ रहा है। Mate X की सीधी टक्कर Samsung के Galaxy Fold से है।

Huawei 5G Mate X अब सितंबर में होगा लॉन्च, इस वजह से बढ़ानी पड़ी तारीख
Huawei 5G Mate X अब सितंबर में होगा लॉन्च, इस वजह से बढ़ानी पड़ी तारीख

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Huawei को बैन के कारण एक-के-बाद एक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अब कंपनी को अपने फोल्डेबल 5G Mate X स्मार्टफोन के लॉन्च को 3 महीने आगे बढ़ाना पड़ रहा है। Mate X की सीधी टक्कर Samsung के Galaxy Fold से है। Mate X अब ग्लोबली इस सितम्बर लॉन्च किया जा सकता है।

यह देरी Google के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के ना मिलने के कारण हो रही है। बता दें, यूएस ने Huawei को ब्लैकलिस्ट कर दिया है और अमेरिकन कंपनियों को चाइनीज फर्म के साथ काम करने से बैन कर दिया गया है। हालांकि, Huawei ने इस बात से इंकार किया है की यह देरी बैन के कारण नहीं हो रही है। कंपनी के अनुसार, कुछ सर्टिफिकेशन टेस्ट्स अभी प्रोसेस में है, जिनके पूरा होने की सम्भावना अगस्त तक है। इसी के साथ कंपनी के नए Hongmeng ऑपरेटिंग सिस्टम लेकर आने की भी खबर है। हालांकि, कंपनी के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट ने कहा की - हमारी प्राथमिकता गूगल और एंड्रॉइड ही है, लेकिन अगर स्थिति ऐसी ही रही, तो हम 6 से 9 महीनों के अंदर Hongmeng को रोल-आउट कर देंगे।

Huawei P30 Lite खरीदने के लिए आप Amazon पर जा सकते हैं। यहां आपको कई ऑफर्स मिल जाएंगे। यह फोन आपके लिए एक बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है।

Google ने इससे पहले कहा था की वो Huawei के स्मार्टफोन्स को एंड्रॉइड सॉफ्टवेयर उपलब्ध नहीं करवाएगा। हालांकि, बाद में 90 दिनों के लिए इसे बढ़ा दिया गया। यह ग्रांट अगस्त में खत्म हो जाएगा। इसका मतलब यह है की Huawei के स्मार्टफोन्स को अगस्त के बाद Google ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

Huawei के अन्य स्मार्टफोन्स खरीदने के लिए आप Amazon पर जा सकते हैं। Huawei Y9 2019 खरीदने के लिए क्लिक करें यहां, Huawei Nova 3 खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

यह भी पढ़ें:

Vivo Z1 Pro Launch: 5000mAh बैटरी और Snapdragon 712 के साथ जल्द होगा भारत में पेश

Huawei का Hongmeng OS होगा Android से 60 प्रतिशत ज्यादा तेज: रिपोर्ट्स

Xiaomi के इन 11 स्मार्टफोन्स को मिलेगा Android Q अपडेट, जानें आपका फोन इसमें शामिल है या नहीं

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप