विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Xiaomi के इन 11 स्मार्टफोन्स को मिलेगा Android Q अपडेट, जानें आपका फोन इसमें शामिल है या नहीं

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Sat, 15 Jun 2019 11:57 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2019 05:28 PM (IST)

Android Q के आने के एक महीने बाद Xiaomi ने 11 स्मार्टफोन्स की लिस्ट रिलीज की है जिन्हें आने वाले समय में Android Q अपडेट मिलेगा।

Xiaomi के इन 11 स्मार्टफोन्स को मिलेगा Android Q अपडेट, जानें आपका फोन इसमें शामिल है या नहीं
Xiaomi के इन 11 स्मार्टफोन्स को मिलेगा Android Q अपडेट, जानें आपका फोन इसमें शामिल है या नहीं

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Google ने एक महीने पहले ही कैलिफोर्निया में अपने इवेंट के दौरान अपना अगला एंड्रॉइड वर्जन Android Q पेश किया है। इवेंट में Google ने कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बताया था, जिन्हें Android Q अपडेट मिलेगा। उस समय अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Xiaomi के केवल दो स्मार्टफोन्स- Mi MIX 3 5G और Xiaomi Mi 9 थे। Android Q के आने के एक महीने बाद Xiaomi ने 11 स्मार्टफोन्स की लिस्ट रिलीज की है, जिन्हें आने वाले समय में Android Q अपडेट मिलेगा। बता दें, इस लिस्ट में Redmi Note 7 Pro ने भी जगह बना ली है।

जानते हैं उन स्मार्टफोन्स के नाम जो Android Q अपडेट की लिस्ट में शामिल हैं:

  1. Xiaomi Mi 9
  2. Redmi K20 Pro
  3. Xiaomi Mi 8
  4. Xiaomi Mi 8 Explorer
  5. Xiaomi Mi 8 screen fingerprint edition
  6. Xiaomi Mi MIX 2S
  7. Xiaomi Mi MIX 3
  8. Redmi K20
  9. Redmi Note 7
  10. Redmi Note 7 Pro
  11. Xiaomi Mi 9SE

Xiaomi ने फोन्स के नाम बताने के साथ-साथ टाइमलाइन भी शेयर की है की इन फोन्स को कब यह अपडेट मिलेगा। Xiaomi Mi 9, Redmi K20 Pro, Xiaomi Mi 8, Xiaomi Mi 8 Explorer, Xiaomi Mi 8 screen fingerprint edition, Xiaomi Mi MIX 2S, Xiaomi Mi MIX 3, और Redmi K20 को Android Q अपडेट थोड़ा जल्दी मिलेगा। इन स्मार्टफोन्स को 2019 के चौथे क्वाटर तक पड़ते मिल जाएगा। वहीं, बाकी स्मार्टफोन्स Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro, और Xiaomi Mi 9SE को 2020 के पहले क्वाटर में यह सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा।

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो Pixel सीरीज के हैंडसेट अच्छा विकल्प हैं। Google Pixel 3 XL या Google Pixel 3खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इन लिंक्स पर क्लिक करें।

हर साल की तरह, google वार्षिक Pixel लांच के समाय Android Q का फाइनल वर्जन रिलीज करेगा। ऊपर दिए गए 11 Xiaomi फोन्स के अलावा, दूसरे ब्रांड्स के जिन स्मार्टफोन्स को यह अपडेट मिलेगा, उनमें - Asus ZenFone 5z, Essential PH-1, Nokia 8.1, Huawei Mate 20 Pro, LG G8 ThinQ, OnePlus 6, OnePlus 6T, OnePlus 7, OnePlus 7 Pro, OPPO Reno, Realme 3 Pro, Sony Xperia XZ3, Techno Spark 3 Pro, Vivo X27, Vivo NEX S, और Vivo NEX A शामिल हैं।

Mi A2 को खरीदने के लिए क्लिक करें यहां, Galaxy M20 को खरीदने के लिए क्लिक करें यहां, iPhone XR को खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

यह भी पढ़ें:

Nokia 8.1 को Rs 10,549 की कम कीमत पर Amazon से खरीदने का मौका, मिल रहे ये ऑफर्स

Xiaomi की राह पर Huawei, बिना इजाजत यूजर्स को दिखा रही Unwanted Ads

PUBG Mobile: 0.13.0 नई अपडेट में ये टॉप 5 फीचर्स आपको आएंगे सबसे पसंद

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप