Move to Jagran APP

Google Pixel के बाद, Nokia, OnePlus समेत इन स्मार्टफोन्स में मिलेगा Android 9.0 Pie

Android 9.0 Pie को 8 अगस्त को गूगल के डिवाइस के लिए रोल आउट किया गया था, अब इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम को हाल ही में लॉन्च हुए कुछ और डिवाइस के लिए भी रोल आउट किया गया है

By Harshit HarshEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 09:45 AM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 06:05 PM (IST)
Google Pixel के बाद, Nokia, OnePlus समेत इन स्मार्टफोन्स में मिलेगा Android 9.0 Pie
Google Pixel के बाद, Nokia, OnePlus समेत इन स्मार्टफोन्स में मिलेगा Android 9.0 Pie

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Google के ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड का लेटेस्ट वर्जन Android 9.0 Pie, 8 अगस्त से रोल आउट हो गया है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम को सबसे पहले गूगल के स्मार्टफोन्स Google Pixel, Google Pixel XL, Google Pixel 2 और Google Pixel 2 XL के लिए रोल आउट किया गया। इसके साथ ही गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन्स Pixel 3 और Pixel 3 XL भी इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च होंगे। अब, गूगल ने इस ऑपरेटिंग सिस्टम को नोकिया समेत कई और स्मार्टफोन्स के लिए रोल आउट किया है।

loksabha election banner

नोकिया

एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप वाली नोकिया के 2018 में लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स एंड्रॉइड वन कार्यक्रम का हिस्सा है। गूगल ने नोकिया के एंड्रॉइड वन प्लेटफार्म वाले सभी नोकिया डिवाइस पर एड्रॉइड का लेटेस्ट अपडेट दिया जाएगा। इसके साथ ही मंथली सिक्युरिटी पैच भी दिया जाएगा। नोकिया के नीचे दिए गए डिवाइस में एंड्रॉइड 9.0 पाई का अपडेट दिया जाएगा।

  • Nokia 1
  • Nokia 2
  • Nokia 2.1
  • Nokia 3
  • Nokia 3.1
  • Nokia 5
  • Nokia 5.1
  • Nokia X5 (Nokia 5.1 Plus)
  • Nokia 6
  • Nokia 6.1
  • Nokia X6 (Nokia 6.1 Plus)
  • Nokia 7
  • Nokia 7 Plus
  • Nokia 8
  • Nokia 8 Sirocco

वनप्लस

एंड्रॉइड पी (प्रिव्यू) पहले से ही वनप्लस के नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन वनप्लस 6 के लिए रोल आउट किया जा चुका है। एंड्रॉइड 9.0 पाई को भी अब वनप्लस के कुछ और स्मार्टफोन्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। वनप्लस के नीचे दिए गए सेकेंड जेनरेशन डिवाइस में एंड्रॉइड 9.0 पाई रोल आउट किया जाएगा।

  • OnePlus 3
  • OnePlus 3t
  • OnePlus 5
  • OnePlus 5t
  • OnePlus 6

इसके अलावा वीवो, ओप्पो, सोनी, शाओमी, आसुस, मोटोरोला, एचटीसी और हुवावे के डिवाइस में भी इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट दिया जाएगा। नीचे दिए स्मार्टफोन्स में भी एंड्रॉइड 9.0 पाई अपडेट दिया जाएगा।

  • Sony Xperia XZ Premium
  • Sony Xperia XZ1
  • Sony Xperia XZ1 Compact
  • Sony Xperia XZ2
  • Sony Xperia XZ2 Compact
  • Sony Xperia XZ2 Premium
  • HTC U12+
  • HTC U11+
  • HTC U11
  • HTC U11 Life
  • Huawei Mate 10 Pro
  • Huawei P20 Pro
  • Honor 10
  • Honor View 10 (Honor V10)
  • Oppo R15 Pro
  • Vivo X21 (Vivo X21 UD)
  • Xiaomi Mi MIX 2S
  • Xiaomi Mi A1
  • Xiaomi Mi A2
  • Xiaomi Mi A2 Lite
  • Asus Zenfone Max Pro M1
  • Asus Zenfone 5
  • Asus Zenfone 5Z
  • Moto Z3
  • Moto Z3 Play
  • Moto Z2 Force
  • Moto Z2 Play
  • Moto X4 
  • Moto G6 Plus
  • Moto G6
  • Moto G6 Play

Android 9.0 Pie के फीचर्स के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:

Jio GigaFiber की रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें 10 बड़ी बातें

Vivo 20 अगस्त को लॉन्च कर सकता है, दुनिया का पहला 10GB रैम वाला स्मार्टफोन

Motorola P30 हुआ लॉन्च, जानें iPhone X की तरह दिखने वाले इस स्मार्टफोन में क्या है खास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.