विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

71000 रुपये के Google Pixel 3 को 17000 रुपये में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर डिटेल्स

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Thu, 18 Oct 2018 01:10 PM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 04:03 PM (IST)

ग्राहक Pixel 3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को न्यूनतम 17,000 रुपये में खरीद सकते हैं

71000 रुपये के Google Pixel 3 को 17000 रुपये में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर डिटेल्स
71000 रुपये के Google Pixel 3 को 17000 रुपये में खरीदने का मौका, पढ़ें ऑफर डिटेल्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। गूगल ने हाल ही में Pixel 3 और Pixel 3 XL स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। अब इन्हें एयरटेल ऑनलाइन स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। गूगल के इन फ्लैशशिप स्मार्टफोन्स का बेस वेरिएंट 71,000 रुपये है। वहीं, इसका हाई-एंड वेरिएंट 92,000 रुपये है। एयरटेल से इन दोनों फोन्स को EMI के साथ खरीदा जा सकता है। आपको बता दें कि ग्राहक Pixel 3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को न्यूनतम 17,000 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा iPhone 6 को भी एयरटेल स्टोर से EMI पर खरीदा जा सकता है। 

Google Pixel 3 ऑफर्स:

एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से Google Pixel 3 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,000 रुपये की डाउनपेमेंट देकर खरीदा जा सकता है। इसके बाद 18 महीने तक यूजर को 3,499 रुपये देने होंगे। इस EMI पीरियड के दौरान यूजर कुल मिलाकर 62,982 रुपये का पेमेंट करेंगे। अगर इस अमाउंट में 17,000 को जोड़ दिया जाए तो कुल कीमत 79,982 रुपये होती है। यह कीमत स्मार्टफोन की वास्तविक कीमत से ज्यादा है।

Google Pixel 3 XL ऑफर्स:

Google Pixel 3 XL के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,000 रुपये की डाउनपेमेंट देकर खरीदा जा सकता है। इसके बाद 18 महीने तक यूजर को 3,999 रुपये देने होंगे। इसके 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 29,000 रुपये की डाउनपेमेंट देनी होगी। इसके लिए भी 18 महीने तक 3,999 रुपये की EMI देनी होगी। आपको बता दें कि एयरटेल ऑनलाइन स्टोर पर भी 128 जीबी स्टोरेज मॉडल उपलब्ध नहीं है।

Pixel 3 और Pixel 3 XL पर मिल रहे अन्य ऑफर्स:

एयरटेल इस फोन पर EMI और कॉल/डाटा बेनिफिट्स उपलब्ध करा रहा है। यूजर्स को इन फोन्स के साथ 1,500 रुपये का तीन महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। साथ ही एक साल के लिए अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा। वहीं, 100 जीबी डाटा रोलओवर फैसिलिटी समेत अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स दी जाएंगी। यूजर्स को रोमिंग आउटगोइंग और एयरटेल सिक्योर सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।

iPhone 6 की ऑफर डिटेल्स:

यह ऑफर केवल पोस्टपेड यूजर्स के लिए ही वैध होगा। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 5150 रुपये की डाउन पेमेंट देनी होगी। इसके बाद उन्हें 12 महीनों के लिए 2,099 रुपये का रेंटल प्लान लेना होगा जिसकी कुल कीमत करीब 25,000 रुपये होगी। ऐसा करने से आपको यह फोन मात्र 5150 रुपये की डाउन पेमेंट देकर मिल जाएगा। आपको बता दें की iPhone 6 के अलावा भी एयरटेल कई अन्य स्मार्टफोन्स पर इसी तरह के ऑफर दे रहा है।

इसकी ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

www.jagran.com/technology/tech-news-airtel-offers-iphone-6-at-just-rs-5150-rs-of-down-payment-know-offer-details-18424841.html

यह भी पढ़ें:

50 करोड़ मोबाइल नंबर बंद होने की खबर है झूठी, पढ़ें क्या है पूरा मामला

वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को रिचार्ज कराने पर मिल रहा आकर्षक कैशबैक, जानें

OnePlus 6T की भारत में कीमत का हुआ खुलासा, जानें किस कीमत में आएगा फोन

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।