विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को रिचार्ज कराने पर मिल रहा आकर्षक कैशबैक, जानें

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Thu, 18 Oct 2018 08:59 AM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 04:02 PM (IST)

टेलिकॉम कंपनियों ने अब प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पर आकर्षक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर किया है

वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को रिचार्ज कराने पर मिल रहा आकर्षक कैशबैक, जानें
वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को रिचार्ज कराने पर मिल रहा आकर्षक कैशबैक, जानें

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। फेस्टिव सीजन में जहां ई-कॉमर्स कंपनियां स्मार्टफोन्स और होम अप्लायंसेस पर डिस्काउंट उपलब्ध कराती हैं। वहीं, टेलिकॉम कंपनियों ने अब प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पर आकर्षक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर किया है। टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन पेमेंट वॉलेट्स के जरिए रिचार्ज करने पर कैशबैक ऑफर कर रही हैं। इसके तहत अगर यूजर्स पेटीएम के जरिए वोडाफोन प्रीपेड रिचार्ज करते हैं तो उन्हें 10 फीसद का और वोडाफोन की वेबसाइट या माईवोडाफोन ऐप से रिचार्ज करते हैं तो उन्हें 5 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा आइडिया कंपनी भी अपने यूजर्स को कैशबैक उपलब्ध करा रही है।

वोडाफोन कैशबैक ऑफर:

पेटीएम से रिचार्ज करने पर 10 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा। इसके लिए रिचार्ज का न्यूनतम अमाउंट 199 रुपये होना अनिवार्य है। वहीं, वोडाफोन की वेबसाइट या ऐप से भी 5 फीसद का कैशबैक पा सकते हैं। यहां से रिचार्ज कराने की सीमा तय नहीं है। ऐसे में आप कितने का भी रिचार्ज करा सकते हैं।

आइडिया का कैशबैक ऑफर:

आइडिया अपने यूजर्स को 15 रुपये का कैशबैक दे रही है। अगर यूजर्स पेटीएम के जरिए न्यूनतम 199 रुपये का रिचार्ज करते हैं तो उन्हें 15 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। यह ऑफर माई आइडिया ऐप पर भी उपलब्ध है। इस ऑफर की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है।

वोडाफोन आइडिया बिल पेमेंट पर दे रहे डिस्काउंट:

आपको बता दें कि इसी हफ्ते वोडाफोन आइडिया ने सिटीबैंक के साथ साझेदारी की थी जिसके तहत पोस्टपेड यूजर्स को मंथली बिल पर 50 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा। यूजर्स एक साल में अधिकतम 2,400 रुपये के कैशबैक का लाभ उठा पाएंगे। हालांकि, इसका लाभ उठाने के लिए यूजर्स को सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा। कार्ड जारी होने के 60 दिन के अंदर 6,000 रुपये खर्च करने होने होंगे। तभी यूजर्स को डिस्काउंट का लाभ मिलेगा। यूजर्स बिल पेमेंट वोडाफोन की वेबसाइट या ऐप से कर सकते हैं। इसके अलावा माई आइडिया ऐप से भी पेमेंट कर सकते हैं।

इस प्लान पर नहीं है ऑफर:

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यूजर्स के पास 399 रुपये या इससे ज्यादा का वोडाफोन रेड प्लाान या आइडिया का 399 रुपये या इससे ज्यादा का पोस्टापेड प्लाोन होना अनिवार्य है। अगर यूजर का प्लान 399 रुपये वाला है तो उन्हें 200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

OnePlus 6T की भारत में कीमत का हुआ खुलासा, जानें किस कीमत में आएगा फोन

6 जीबी रैम और ड्यूल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Nokia X7, जानें कीमत

सैमसंग Upsize Now फेस्टिव सेल शुरू, इन प्रोडक्टस को खरीदने पर फ्री मिल रहा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।