Google की पेरेंट कंपनी Alphabet ने 2023 में कमाए 307 अरब डॉलर, YouTube और Search से बढ़ी अर्निंग
Alphabet के मुख्य वित्तीय अधिकारी रूथ पोराट ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर 2023 के दौरान कुल राजस्व 86.3 अरब डॉलर रहा है जो पिछले वर्ष के मुकाबले 13 प्रति ...और पढ़ें
आईएएनएस, नई दिल्ली। Google की पेरेंट कंपनी Alphabet की पूरे कैलेंडर वर्ष 2023 के दौरान कुल आय 307 अरब डॉलर रही है और 2022 के मुकाबले इसमें 9 प्रतिशत की वृद्धि रही है।
अल्फाबेट के मुख्य वित्तीय अधिकारी रूथ पोराट ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर 2023 के दौरान कुल राजस्व 86.3 अरब डॉलर रहा है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 13 प्रतिशत ज्यादा है। आपको बता दें कि Google ने Search और YouTube के जरिए सबसे ज्यादा कमाई की है।
यह भी पढ़ें- Honda की ईवी सेगमेंट पर राज करने की तैयारी, Las Vegas में हुए CES 2024 के बाद कंपनी ने पेश की 2 नई Electric SUVs
12 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी
गूगल ने 2023 के दौरान 12 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है और इनको राहत पैकेज पर 2.1 अरब डॉलर की राशि खर्च की गई है। कंपनी ने अनुमान जताया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कर्मचारियों को मुआवजे के तौर पर 70 करोड़ डालर की राशि खर्च हो सकती है।
अक्टूबर-दिसंबर 2023 में रहा ऐसा प्रदर्शन
वहीं, अक्टूबर-दिसंबर 2023 के दौरान माइक्रोसाफ्ट का कुल राजस्व 62 अरब डालर और नेट इनकम 21.9 अरब डालर रही है। इस दौरान रेवेन्यू में 18 प्रतिशत और नेट इनकम में 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई है

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।