Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google Doodle: जानें कौन हैं नाज़ीहा सलीम, जिसे गूगल ने किया सम्मानित

    By Saurabh VermaEdited By:
    Updated: Sun, 24 Apr 2022 08:06 AM (IST)

    Naziha Salim Google Doodle नाज़ीहा सलीम (Naziha Salim) को इराक की एक पॉप्युलर चित्रकार-प्रोफेसर माना जाता हैं जिसे इराक की सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक माना जाता है। नाज़ीहा सलीम को बरजील आर्ट फाउंडेशन की ओर से महिला कलाकारों के संग्रह में सम्मानित किया गया है।

    Hero Image
    Photo Credit - नाज़ीहा सलीम (Naziha Salim)

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Naziha Salim Google Doodle: गूगल (Google) ने आज यानी 23 अप्रैल 2022 को नाज़ीहा सलीम (Naziha Salim) का डूडल (Doodle) बनाकर उन्हें सम्मानित किया है। नाज़ीहा सलीम (Naziha Salim) एक पॉप्युलर चित्रकार-प्रोफेसर हैं, जिसे "इराक की सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक माना जाता है। नाज़ीहा सलीम को बरजील आर्ट फाउंडेशन की ओर से महिला कलाकारों के संग्रह में सम्मानित किया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों नाज़ीहा सलीम हुई पॉप्युलर 

    नाज़ीहा सलीम इराकी महिलाओं के मुद्दों को अपनी चित्रकारी के जरिए पेश करने के लिए जाना जाता है। उनका काम अक्सर बोल्ड ब्रश स्ट्रोक और ज्वलंत रंगों के जरिए ग्रामीण इराकी महिलाओं और ग्रामीण जीवन को दर्शाता है। 

    कौन हैं नाज़ीहा सलीम

    सलीम का जन्म 1927 में तुर्की के इस्तांबुल शहर में हुआ था। नाज़ीहा सलीम का जन्म इराकी कलाकारों के परिवार में हुआ था। उनके पिता भी एक एक चित्रकार थे और उनकी माँ एक कढ़ाई कलाकार थीं। नाज़ीहा सलीम अपने तीन भाई-बहमों में से एक हैं। नाज़ीहा सलीम के सभी भाई-बहन कला में काम करते थे। नाज़ीहा सलीम के एक भाईयों में से एक जवाद सलीम को इराक के सबसे प्रभावशाली मूर्तिकारों में से एक माना जाता है।

    नाज़ीहा सलीम ने विदेश में की पढ़ाई 

    नाजीहा सलीम ने बगदाद ललित कला संस्थान से स्नातक होने के बाद पेरिस में इकोले नेशनेल सुपरियर डेस बीक्स-आर्ट्स में छात्रवृत्ति पर अध्ययन किया। पेरिस में रहते हुए उन्होंने फ्रेस्को और म्यूरल पेंटिंग में विशेषज्ञता हासिल की। वह कई साल विदेश में बिताने के बाद बगदाद लौट आई और सेवानिवृत्त होने तक ललित कला संस्थान में पढ़ाया। सलीम अल-रुवाद के संस्थापक सदस्यों में से एक थे, जो एक कलाकार समुदाय है जो विदेशों में अध्ययन करता है और इराकी सौंदर्यशास्त्र में कला तकनीकों को शामिल करता है

    ये भी पढ़ें 

    ये हैं 15,000 रुपये से कम कीमत वाले बेस्ट-5 स्मार्टफोन, यहां देंखे लिस्ट

    Realme GT 2 भारत में लॉन्च, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP कैमरा, 65W फास्ट चार्जिंग का मिलेगा सपोर्ट, जानें कीमत और फीचर्स