विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मीटिंग शेड्यूल करनी हो या यूजर को करना हो इनवाइट, Gmail का नया टूल करेगा हर काम आसान

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Thu, 13 Jul 2023 09:36 AM (IST)

Google Is Adding Gmail web calendar tool For Web Users गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल का इस्तेमाल अपनी प्रोफेशन लाइफ ...और पढ़ें

Google Is Adding Gmail web calendar tool For Web Users
Google Is Adding Gmail web calendar tool For Web Users

नई दिल्ली, टेक डेस्क। गूगल अपने यूजर्स के लिए सर्च इंजन के अलावा भी कई दूसरे प्लेटफॉर्म की सुविधा पेश करता है। कंपनी अपने यूजर के प्रोफेशनल कामों के लिए उन्हें ड्राइव, मेल और मीट जैसे प्लेटफॉर्म की सुविधा देता है। गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है।

Gmail में कौन-सा फीचर जुड़ रहा है?

दरअसल, जीमेल यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी एक नए टूल को जोड़ने जा रही है। गूगल जीमेल में कैलेंडर टूल को लाने जा रहा है। यह टूल यूजर को मीटिंग क्रिएट और शेड्यूल करने में मददगार होगा।

इसके अलावा टूल की मदद से यूजर्स जरूरी मीटिंग के लिए दूसरे यूजर्स को इनवाइट कर सकेंगे। जीमेल यूजर्स के लिए नया टूल वेब वर्जन में जोड़ा जा रहा है। टूल की मदद से यूजर जीमेल वेब कम्पोज विंडो के साथ ही नए मीट को क्रिएट कर सकेंगे।

बता दें, अभी तक जीमेल वेब यूजर्स को इस तरह की सुविधा नहीं मिलती है, जिसमें वे वेबपेज से नए मीटिंग को क्रिएट कर सकें। हालांकि, गूगल ने जीमेल वेब यूजर्स के लिए एक कैलेंडर ऑप्शन को बॉटम टूल बार में जोड़ा तो है, लेकिन यह मीटिंग क्रिएट करने की सुविधा के साथ नहीं आता है।

नए फीचर के साथ यूजर का काम कैसे होगा आसान

जीमेल वेब नए कैलेंडर टूल की मदद से यूजर का पहले से आसान और फास्ट हो जाएगा। कैलेंडर टूल की मदद से यूजर अपनी अपकमिंग मीटिंग को कैलेंडर की तारीख के साथ ठीक से मैनेज कर सकेगा।

कब कौन-सी मीटिंग शेड्यूल की गई है और इसकी जानकारी जीमेल का इस्तेमाल करने के साथ-साथ रखी जा सकेगी।

जरूरी मीटिंग के लिए यूजर जरूरी यूजर्स को समय पर इनविटेशन भेज सकेगा। नए कैलेंडर टूल के साथ मीटिंग से जुड़ी बहुत सी चीजें ऑटो हो जाएंगी। यूजर को जीमेल ऐप से एक्जिग किए बिना ही अपनी मीटिंग को मैनेज कर सकेगा।