विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

15 साल का हुआ Gmail, जानें कैसे बदला यूजर्स का एक्सपीरियंस

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Mon, 01 Apr 2019 12:02 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 01 Apr 2019 05:03 PM (GMT+05:30)

Google Gmail को शुरुआत में एक गीगाबाइट प्रति यूजर उपलब्ध कराया गया था। वहीं आज Gmail यूजर्स को 15 जीबी फ्री स्टोरेज उपलब्ध कराता है

15 साल का हुआ Gmail, जानें कैसे बदला यूजर्स का एक्सपीरियंस
15 साल का हुआ Gmail, जानें कैसे बदला यूजर्स का एक्सपीरियंस

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Google Gmail आज यानी 1 अप्रैल को 15 साल की हो गई है। 1 अप्रैल 2004 में इस सर्विस को पॉल बुकेट द्वारा बनाया गया था। शुरुआत में Gmail को एक गीगाबाइट प्रति यूजर उपलब्ध कराया गया था। वहीं, आज Gmail यूजर्स को 15 जीबी फ्री स्टोरेज उपलब्ध कराता है। इस सर्विस के पूरी दुनिया में 1.5 बिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स हैं। इस पर यूजर्स 50 एमबी तक के इमेल रिसीव कर सकते हैं जिसमें अटैचमेंट शामिल हैं। अगर इससे बड़ी फाइल आपको इमेल के जरिए भेजनी है तो यह Google Drive के जरिए संभव है। आम यूजर्स के लिए तो यह एक फ्री प्रॉडक्ट है लेकिन एंटरप्राइजेज के लिए यह पेड सर्विस कर दी गई है जिसमें प्रेजेंटेशन और वर्ल्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर शामिल है।

Gmail को किया गया रिडिजाइन:

वर्ष 2019 में Gmail को सबसे बड़ा अपडेट मिला है। इसे new Gmail कहा जा रहा है। इसमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं। सभी नए फीचर्स गूगल की मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स पर आधारित हैं। इसके साथ ही Gmail को रिडिजाइन भी किया गया है। नए फीचर्स के तहत यह यूजर को नए स्मार्ट कंपोज फीचर के जरिए जल्दी इमेल लिखने में मदद करता है।

Tech Videos देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल HiTech को Subscribe करें

Smart Compose फीचर को Google की मशीन लर्निंग तकनीक द्वारा बनाया गया है। यह यूजर्स को किसी भी वाक्य को पूरा करने में मदद करता है। इसके अलावा Gmail के नए अपग्रेड में एक नया ऑफलाइन मोड भी एड किया गया है। इसकी मदद से यूजर्स किसी भी मेल को बिना इंटरनेट कनेक्शन के ही सर्च और सेंड कर सकते हैं। वहीं, Nudge फीचर भी एड किया गया है जो यूजर्स को इस बात का रिमांइडर देगा की यूजर ने किस ईमेल का रिप्लाई नहीं किया है। Google ने यह तीन बड़े बदलाव जरुर किए हैं। लेकिन कंपनी लगातार छोटे-छोटे अपडेट्स भी यूजर्स के लिए देती रहती है।

Gmail के बाद पेश की गई ये सर्विसेज:

Gmail के लॉन्च होने के 1 साल बाद कंपनी ने Google Maps लॉन्च किया था जो आज इंटरनेट पर लीडिंग मैप सर्विस है। Google ने एंड्रॉइड और YouTube भी मार्केट में लॉन्च किया था। एंड्रॉइड रआज सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम है। वहीं, YouTube सबसे बड़ी वीडियो-शेयरिंग साइट है। इसके अलावा कंपनी ने क्रोम ब्राउजर को बनाया था जिसने यूजर्स के प्रीफर्ड च्वाइस के तौर पर माइक्रोसॉफ्ट इंटरनेट एक्सप्लोरर को रिप्लेस किया था।

यह भी पढ़ें:

Redmi Note 6 Pro को 399 रुपये में घर ले जाने का मौका, पढ़ें ऑफर डिटेल्स

Nokia X71 स्मार्टफोन 2 अप्रैल को ट्रिपल रियर कैमरा और स्नैपड्रैगन 660 के साथ होगा लॉन्च

OnePlus ने टीज किया Warp-चार्ज पावर्ड इलेक्ट्रिक कार, जानें क्या है यह नई तकनीक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।