Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज से 50 वर्ष पहले इंसान ने चांद पर रखा था पहला कदम, Google ने बनाया Doodle

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Fri, 19 Jul 2019 09:18 AM (IST)

    NASA के Apollo 11 मिशन की 50वीं सालगिरह पर Google ने अपने होमपेज पर एक Doodle बनाया है

    आज से 50 वर्ष पहले इंसान ने चांद पर रखा था पहला कदम, Google ने बनाया Doodle

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। चांद पर इंसान के पहल कदम को आज 50 वर्ष पूरे हो गए हैं। NASA के Apollo 11 मिशन की 50वीं सालगिरह पर Google ने अपने होमपेज पर एक Doodle बनाया है। यह एक एनिमेटेड वीडियो के तौर पर बनाया गया है। इस Doodle पर क्लिक करते ही Apollo 11 का सफर दिखाई देगा। यह मिशन कैसे पूरा गया इसी को वीडियो के तौर पर दिखाया गया है। यह वीडियो 4 मिनट 37 सेकेंड का है। इसे Apollo 11 के कमांड मॉड्यूल पायलट माइकल कोलिन्स ने इसे आवाज दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Apollo 11 के 50 वर्ष पूरे: इस मिशन में माइकल कोलिन्स का अहम रोल था। ये कमांड मॉड्यूल को चांद तक लेकर गए थे। इस मिशन में नील आर्मस्ट्रांग और एडविन बज एल्ड्रिन ने चांद पर पहला कदम रखा था। NASA की यह एक बड़ी उपलब्धि थी। Apollo 11 का पूरा होना हजारों वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का ही नतीजा था। इस मिशन का पूरा होने सिर्फ अमेरिका के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए यादगार है। अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में यहा बहुत बड़ी उपलब्धि है।

    Google Doodle की डिटेल: यह वीडियो 4 मिनट 37 सेकेंड का है। इस वीडियो को माइकल कोलिन्स ने आवाज दी है। यह सफर 16 जुलाई 1969 को शुरू हुआ था। सैटर्न वी रॉकेट ने कैनेडी स्पेस सेंटर के केप कनावेरल, फ्लोरिडा स्थित लॉन्च पैड 39ए से उड़ान भरी थी। इसने 3 दिन का सफर तय किया। दूरी की बात करें तो यह करीब 240,000 मील (386242 किलोमीटर) था। 3 दिन का सफर तय करन के बाद कोलिन्स ने इस मॉड्यूल को चांद से 60 मील (96 किलोमीटर) दूर कक्षा में स्थापित कर दिया था। इसके बाद अगले दिन नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन ने चांद पर कदम रखने के अगले पड़ाव की तैयारी की।

    हालांकि, लूनर मॉड्यूल के 13 मिनट के लिए चांद पर लैंड होने के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन फिर भी नील आर्मस्ट्रांग ने सफल लैंडिंग की। इसके बाद उन्होंने कैप्स्यूल कम्युनिकेटर में कहा, “ह्यूस्टन, मैं ट्रांक्विलिटी बेस बोल रहा हूं। ईगल लैंड हो चुका है।” ये सुनते ही NASA में खुशी की लहर दौड़ गई।

    यह भी पढ़ें:

    पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आज भारत में लॉन्च होगा Oppo K3

    4020mAh बैटरी के साथ Oppo A9 हुआ लॉन्च, कीमत ₹15,490

    Chandrayaan 2 का अब 22 जुलाई को होगा लॉन्च, ISRO ने ट्वीट कर दी जानकारी