विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आज भारत में लॉन्च होगा Oppo K3

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Fri, 19 Jul 2019 08:50 AM (IST)

Oppo K3 पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। इसे शाम 6 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा

पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आज भारत में लॉन्च होगा Oppo K3
पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आज भारत में लॉन्च होगा Oppo K3

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Oppo K3 स्मार्टफोन को आज भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन पर्पल और ब्लैक ग्रेडिएंट फिनिश में शाम 6 बजे लॉन्च किया जाना है। इसे सबसे पहले मई महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। यह फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। इस फोन के लॉन्च होने से ठीक एक दिन पहले Oppo ने भारत में अपना A9 स्मार्टफोन भी लॉन्च किया था। Oppo K3 की बात करें तो इसकी भारतीय कीमत और उपलब्धता की बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। यह जानकारी इवेंट में ही उपलब्ध कराई जाएगी।

Oppo K3 की डिटेल्स: यह इवेंट शाम 6 बजे शुरू होगा। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Oppo ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Amazon पर इस फोन के लिए एक डेडिकेटेड पेज बना दिया गया है। साथ ही यूजर्स इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।

Oppo K3 की संभावित कीमत: चीन में इस फोन को 3 वेरिएंट में पेश किया गया था। भारत में इसे कितने वेरिएंट में लाया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल मिली है। चीन में इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1599 चीनी युआन यानी करीब 16,100 रुपये है। दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 1899 चीनी युआन यानी करीब 19,100 रुपये है। तीसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 2299 चीनी युआन यानी करीब 23,200 रुपये है।

Oppo के अन्य स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए आप Amazon पर जा सकते हैं। Oppo A3s को Amazon से खरीदा जा सकता है। इसे ऑफर्स के साथ खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

Oppo K3 के फीचर्स: इसमें 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। यह फोन ColorOS 6.0 पर आधारित एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। गेमर्स के लिए LinkBoost 2.0 भी दिया गया है जिससे नेटवर्क परफॉर्मेंस बेहतर होगी। इसमें 8 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। यह फोन स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस है। फोन में GameBoost 2.0 तकनीक दी गई है जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

कैमरा और बैटरी: कैमरा सेगमेंट की बात करें तो 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। इसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का होगा। यह कई फीचर्स के साथ आता है जिसमें AI पोट्रेट मोड और AI सीन डिटेक्शन शामिल हैं। फोन को पावर देने के लिए 3765 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह VOOC 3.0 तकनीक पर काम करती है।

Oppo F11 Pro Avengers Edition को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें:

PUBG Mobile Season 8: फ्री रिवार्ड्स के लिए 22 जुलाई से पहले गेम को करें अपडेट

मात्र Rs 229 में यह कंपनी दे रही अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB डाटा प्रति दिन और भी बहुत कुछ

4020mAh बैटरी के साथ Oppo A9 हुआ लॉन्च, कीमत ₹15,490