Upcoming Smartphones May 2025: मई में लॉन्च होंगे ये फोन्स, लिस्ट में हैं बड़े ब्रांड्स; आपको है किसका इंतजार?
मई 2025 में भारत और ग्लोबल मार्केट में कई स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे। Realme GT 7 OnePlus 13s POCO F7 Vivo X200 FE Samsung Galaxy F56 5G Motorola Edge 60 और Samsung Galaxy S25 Edge जैसे फोन्स चर्चा में है। इन फोन्स में हाई-एंड प्रोसेसर्स शानदार कैमरे और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अप्रैल का महीना स्मार्टफोन मेकर्स के लिए काफी व्यस्त रहा, जिसमें Motorola Razr 60 Series, OnePlus 13T, POCO F7 Series, Redmi Turbo 4 Pro, CMF Phone 2 Pro जैसे कई मॉडल्स लॉन्च हुए। लेकिन मई और भी एक्साइटिंग होने वाला है, क्योंकि कई नए फोन्स इस महीने भी लॉन्च होंगे। Samsung S25 Edge से लेकर Vivo X200 FE तक, कई डिवाइसेज के भारत और ग्लोबल मार्केट में आने की उम्मीद है। तो आइए मई 2025 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स पर नजर डालते हैं।
मई 2025 में भारत में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स:
Realme GT 7
Realme मई में भारत में GT 7 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई, लेकिन ब्रांड ने इस फोन की मेजर स्पेसिफिकेशन्स को टीज करना शुरू कर दिया है। फोन में '6 घंटे तक स्टेबल 120fps' गेमप्ले देने की पुष्टि हुई है। लॉन्च के बाद, Realme GT 7 Amazon, ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट, और दूसरे रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
OnePlus 13s
OnePlus अगले महीने भारत में अपना कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ये फोन हाल ही में चीन में लॉन्च हुए OnePlus 13T का री-ब्रांडेड वर्जन होगा। हालांकि आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं हुई, OnePlus ने 13s की भारत में उपलब्धता के टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा, Amazon पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जो इसकी ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्धता की पुष्टि करती है।
POCO F7
POCO द्वारा अगले महीने भारत में POCO F7 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद में है। ब्रांड ने अभी तक इसकी कोई डिटेल्स शेयर नहीं की हैं, लेकिन टिप्स्टर Yogesh Brar के मुताबिक, POCO F7 मई के अंत तक ये लॉन्च हो सकता है। ये फोन हाल ही में चीन में डेब्यू करने वाले Redmi Turbo 4 Pro का री-ब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।
Vivo X200 FE
Vivo भारत में X200 FE को लॉन्च कर सकता है, जो पहले चर्चा में रहे X200 Pro Mini की जगह ले सकता है, जिसे X200 Ultra के साथ डेब्यू करने की उम्मीद थी। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
POVA Curve
Tecno ने POVA Curve नाम के एक नए स्मार्टफोन के लिए टीजर जारी किया है। इसमें कंपनी ने बताया है कि उनका ये स्मार्टफोन मई के महीने में लॉन्च किया जाएगा। जैसा कि कर्व नाम से ही समझा जा सकता है कि फोन में कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलेगा और ये एक मिड-रेंज फोन हो सकता है।
Samsung Galaxy F56 5G
Samsung मई में भारत में Galaxy F56 5G को लॉन्च कर सकता है। डिवाइस के लिए Samsung India की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक सपोर्ट पेज लाइव हो गया है, जो हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy M56 5G के साथ दिखाई देता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक Galaxy F56 5G की आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।
Motorola Edge 60
Motorola अगले महीने भारत में Edge 60 को लॉन्च कर सकता है। इस महीने इसका ग्लोबल डेब्यू हो चुका है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Motorola Razr 60 Series
Motorola Razr 60 सीरीज, जिसमें Motorola Razr 60 और Razr 60 Ultra शामिल हैं, इस महीने ग्लोबली लॉन्च हो चुके हैं। ऐसी चर्चा है कि दोनों मॉडल्स मई में भारतीय मार्केट में आ सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
मई 2025 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स:
Samsung Galaxy S25 Edge
Samsung Galaxy S25 Edge साउथ कोरियन टेक जायंट का मोस्ट अवेटेड मॉडल है। ये कुछ समय से सुर्खियों में है, लेकिन आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि अभी बाकी है। रूमर्स के मुताबिक, डिवाइस 23 मई को चीन और साउथ कोरिया में डेब्यू कर सकता है, जबकि अमेरिका और दूसरे अंतरराष्ट्रीय मार्केट्स में इसे 30 मई को पेश किया जा सकता है। हालांकि, भारत में इसके लॉन्च टाइमलाइन की कोई जानकारी नहीं मिली है।
OnePlus Nord CE 5
OnePlus अगले महीने अपनी नेक्स्ट-जेन Nord सीरीज फोन, Nord CE 5 को को पेश कर सकता है। हालांकि, अपकमिंग Nord फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इसमें पहले के मॉडल Nord CE 4 की तुलना में कई अपग्रेड्स दिए जा सकते हैं।
iQOO Neo 10
iQOO द्वारा भारत समेत ग्लोबल मार्केट्समें Neo 10 स्मार्टफोन लॉन्च को लॉन्च कर सकता है। डिवाइस को भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है, जो इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत देता है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।