विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लिपकार्ट और अमेजन सेल में 30000 रुपये से कम में मिल रही स्मार्टफोन्स डील्स की लिस्ट

By Sakshi PandyaEdited By:
Published: Tue, 15 May 2018 03:09 PM (IST)Updated: Wed, 16 May 2018 11:34 AM (IST)

फ्लिपकार्ट और अमेजन सेल में उठाएं इन डील्स का फायदा

फ्लिपकार्ट और अमेजन सेल में 30000 रुपये से कम में मिल रही स्मार्टफोन्स डील्स की लिस्ट
फ्लिपकार्ट और अमेजन सेल में 30000 रुपये से कम में मिल रही स्मार्टफोन्स डील्स की लिस्ट

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। फ्लिपकार्ट और अमेजन की चल रही बिग शॉपिंग डेज और समर सेल में कई गैजेट्स पर अच्छे डिस्काउंट मिल रहे हैं। लेकिन फिर भी इन गैजेट्स में स्मार्टफोन्स पर सबसे अच्छे डिस्काउंट मिलते हैं। ई-कॉमर्स साइट्स का भी स्मार्टफोन सेल के जरिए अधिकतम मुनाफा कमाने का लक्ष्य रहता है। हम आपको दोनों साइट्स पर स्मार्टफोन्स पर 30000 रुपये के अंदर मिल रही डील्स के बारे में बताएंगे। इस तरह अगर आपका बजट 30000 रुपये के आस-पास है तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती है।

मोटोरोला मोटो Z2 फोर्स (29999 रुपये): मोटोरोला का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 29999 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर मिल रहा है। अगर आप अतिरिक्त डिस्काउंट चाहते हैं तो एक्सचेंज कर के आप 15000 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

शाओमी मी मिक्स 2 (27999 रुपये): शाओमी भारत में एक बड़ी स्मार्टफोन कंपनी का स्थान ले चुकी है। ऐसे में सेल के दौरान शाओमी के फोन्स को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। फ्लिपकार्ट पर मी मिक्स 2 27999 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर उपलब्ध है। एक्सचेंज कर के आप अतिरिक्त 17000 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी S7 (29990 रुपये): सैमसंग का साल 2016 का फ्लैगशिप स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों पर 30000 रुपये के अंदर मिल रहा है। अमेजन पर एक्सचेंज कर के उपभोक्ता अतिरिक्त 10765 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

HTC U अल्ट्रा (27980 रुपये): फ्लैगशिप स्तर की डिवाइस का डिजाइन और हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स चाहते हैं तो यह स्मार्टफोन आपकी पसंद बन सकता है। अमेजन पर यह फोन 27980 रुपये की कीमत में मिल रहा है। एक्सचेंज का लाभ उठा कर इस फोन पर अतिरिक्त 10756 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

LG G6 (27990 रुपये): LG G6 अमेजन पर 27990 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर उपलब्ध है। 14756 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट एक्सचेंज कर के मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: 

लैपटॉप बेचने से पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं होगी परेशानी

Reliance Jio Vs Airtel Vs Vodafone Vs Idea: इन प्लान्स में हर रोज मिल रहा है 3 से 5 जीबी डाटा

अब अपने स्मार्टफोन पर देखें EPF अकाउंट बैलेंस, ये हैं 7 आसान तरीके

सचिन से कोहली तक, जानिए कौन सा खिलाड़ी करता है किस ब्रैंड के फोन का इस्तेमाल

फ्लिपकार्ट-अमेजन सेल में ग्राहकों की चांदी, इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही है भारी छूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।