यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
6000 रुपये से कम कीमत में खरीदें 21000 रुपये का Xiaomi Poco F1, पढ़ें ऑफर डिटेल्स
Xiaomi Poco F1 को भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। इसे न्यूनतम 5799 रुपये में खरीदा जा सकता है

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। फेस्टिव सीजन सेल में ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल की बात करें तो कंपनी कई स्मार्टफोन्स पर डील्स और ऑफर्स उपलब्ध करा रहा है। इस दौरान Xiaomi Poco F1 को भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। इसे न्यूनतम 5799 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान Huawei Nova 3i को भी कई ऑफर्स के साथ खरीदा सकेगा।
Poco F1 को कम कीमत में खरीदने का मौका:
यह ऑफर तब ही वैध होगा जब इस फोन को फ्लिपकार्ट बायबैक प्रोग्राम के तहत खरीदा जाएगा। आपको Poco F1 का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीदना होगा जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। इसके साथ आपको 149 रुपये की बायबैक गारंटी पॉलिसी भी खरीदनी होगी। इसके बाद अगर आप अगले 6 से 8 महीने में नए फोन में अपग्रेड करते हैं तो आपको 14,700 रुपये की बायबैक वैल्यू दे दी जाएगी। इस अलावा फोन पर 500 रुपये की न्यूनतम एक्सचेंज वैल्यू दी जा रही है।
इस फोन की लॉन्च कीमत 20,990 रुपये और MRP 23,999 रुपये है। इस फोन को अमेजन पर ग्रेट इंडियन सेल के दौरान 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 6,009 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, अगर ग्राहक अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो ग्राहकों को 15,900 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू दी जाएगी। साथ ही अगर ग्राहक अमेजन पे बैलेंस से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 10 फीसद का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा SBI कार्ड्स से पेमेंट करने पर 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा भी कई ऑफर्स दिए गए हैं जो आप अमेजन की वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं।