विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elon Musk को सता रहा एक नया डर, OpenAI कर लेगा उनके फोन पर कब्जा

Published: Mon, 17 Jun 2024 10:24 AM (IST)

चैटजीपीटी मेकर कंपनी को लेकर एलन मस्क हमेशा ही अपना अविश्वास जताते आए हैं। कंपनी ने हाल ही में पूर्व ...और पढ़ें

Elon Musk को OpenAI पर नहीं जरा भी भरोसा, बोले- कंपनी आसानी से मेरे फोन पर कर लेगी कब्जा
Elon Musk को OpenAI पर नहीं जरा भी भरोसा, बोले- कंपनी आसानी से मेरे फोन पर कर लेगी कब्जा

HighLights

  1. एलन मस्क OpenAI को लेकर हमेशा ही अविश्वास जताते रहे हैं।
  2. मस्क ने एक नए पोस्ट में OpenAI को लेकर चौंकाने वाली बात कही है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। टेस्ला सीईओ एलन मस्क आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने ही रहते हैं। मस्क अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट कर देते हैं, जो लाखों-करोड़ों लोगों का ध्यान उनकी ओर खींच लेता है।

मस्क ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में मस्क का कहना है कि ओपनएआई को आसानी से उनके फोन का एक्सेस मिल जाएगा।

मस्क को क्यों सता रहा नया डर

दरअसल, यह मामला चैटजीपीटी मेकर कंपनी ओपनएआई और पूर्व एनएसए प्रमुख PAUL NAKASONE से जुड़ा है। कंपनी ने रिटायर अमेरिकी आर्मी जनरल को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पॉल (PAUL NAKASONE) ने एनएसए के लिए 2018 से 2023 तक काम किया है। अब पॉल ओपनएआई की सेफ्टी और सिक्योरिटी टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

यह अपने आप में एक बड़ी खबर है। इस खबर को जानने के बाद मस्क ने अपनी नई चिंता जाहिर कर दी है। मस्क को लगता है कि अब उनके फोन का एक्सेस पाना भी ओपनएआई के लिए बड़ी बात नहीं होगी।

वे अपने पोस्ट में लिखते हैं कि -मैं अपने फोन तक ओपनएआई की पहुंच का इंतजार नहीं कर सकता..

ओपनएआई पर नहीं मस्क को भरोसा

मालूम हो कि इससे पहले मस्क ने एपल और ओपनएआई की पार्टनरशिप को लेकर भी अपना मत जाहिर किया था। एपल ने अपने एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्ररेंस में इस पार्टनरशिप को लेकर एलान किया था।

कंपनी ने कहा था कि आईफोन यूजर्स को चैटजीपीटी बॉट की सुविधा आईओएस में इंटीग्रेटेड मिलेगी। 

मस्क ने इस पर जवाब देते हुए कहा था कि अगर एपल ओएस लेवल पर ओपनएआई को इंटीग्रेट करता है तो एपल डिवाइस का इस्तेमाल मेरी कंपनी में पूरी तरह बैन कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Apple और OpenAI की पार्टनरशिप से नाराज हुए Elon Musk, कहा- बैन कर दूंगा एपल डिवाइस