Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Google पर ये चीज सर्च करना पहुंचा सकता है जेल! भूलकर भी न करें गलती

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 12:24 PM (IST)

    Google Safety Tips गूगल सर्च हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है। किसी भी चीज के बारे में जानकारी लेना अब सेकंडों का काम है। बहुत से ऐसे यूजर होते हैं जो कुछ भी सर्च करते हैं। लेकिन ऐसा करना रिस्की साबित हो सकता है। कई ऐसी चीजें हैं जो भूलकर भी गूगल या किसी दूसरे सर्च इंजन पर सर्च नहीं करनी चाहिए।

    Hero Image
    गूगल पर ये चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी चीज के बारे में इन्फॉर्मेशन जुटाने के लिए पहले की तरह मशक्कत नहीं करनी पड़ती है। अब जानकारी हासिल करना बस एक सर्च का काम रह गया है, लेकिन सर्च करते वक्त कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कई ऐसे टॉपिक हैं, जो भूलकर भी गूगल पर सर्च नहीं करने चाहिए। अगर इन्हें आप सर्च करते हैं तो मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। गूगल के अलावा किसी दूसरे सर्च इंजन पर भी इन चीजों को सर्च करने से बचना चाहिए। इनके लिए भारत में कुछ कायदे-कानून भी बनाए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल पर ये चीजें सर्च नहीं करनी चाहिए।

    पाइरेटेड फिल्में

    गूगल या किसी दूसरे सर्च इंजन पर पाइरेटेड फिल्मों के बारे में सर्च करना गलत है। ऐसा करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। भारत में पाइरेटेड फिल्मों को लेकर सख्त कानून बनाया गया है। अगर कोई ऐसा करता है तो इसके लिए सजा और जुर्माने का नियम है।

    बम बनाने का तरीका

    नाम से ही क्लियर है कि बम बनाने का तरीका सर्च करना आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। दहशतगर्द बम का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप इस चीज के बारे में गूगल के अलावा कहीं से भी जानकारी लेने की कोशिश करते हैं, तो इसकी वजह से आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

    चाइल्ड पोर्न या चाइल्ड क्राइम

    चाइल्ड पोर्न या चाइल्ड क्राइम जैसे सेंसेटिव टॉपिक को लेकर भारत में बेहद सख्त कानून बनाए गए हैं। अगर गूगल पर ऐसा कुछ सर्च करते हैं तो आपको 5 से 7 साल के लिए जेल में बंद किया जा सकता है। पोस्को एक्ट 2012 के सेक्शन 14 में और कई नियमों का जिक्र किया गया है। ऐसे में हर गूगल यूजर को सलाह दी जाती है कि चाइल्ड पोर्न या चाइल्ड क्राइम भूलकर भी न सर्च करें।

    हैकिंग, अवैध कंटेंट या अनैतिक गतिविधि

    हैकिंग और स्पैम से जुड़े मामलों के बारे में गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए। साथ ही कोई ऐसी चीज जो समाज को नुकसान पहुंचा सकती है, जैसे कि अवैध कंटेंट या अनैतिक गतिविधि के बारे में भी सर्च नहीं करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- 2024 में Google पर सबसे ज्यादा क्या सर्च हुआ, किस चीज में रहा यूजर्स का इंटरेस्ट

    अपराध की योजना बनाना

    अगर आप गूगल पर किसी अपराध की योजना बनाने के लिए कुछ भी सर्च करते हैं, तो आप सुरक्षा एजेंसियों के घेरे में आ सकते हैं और आपसे संबधित पूछताछ भी की जा सकती है। अगर आप गलत पाए जाते हैं, तो आपको जेल भी हो सकती है।

    जन्म से पहले जेंडर चेक करना

    जन्म से पहले जेंडर गूगल या किसी दूसरे सर्च इंजन पर जेंडर चेक कर रहे हैं, तो ठहर जाइए। क्योंकि ऐसा करना अपराध की कैटेगरी में आता है। इसके साथ ही अगर आप गूगल की पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं, तो आपको बैन किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- क्या होता है 'मोये मोये' और 'पुकी' का मतलब? भारतीयों ने इस साल ये सब किया सर्च

    comedy show banner