यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bar Code vs QR Code: कन्फ्यूजन होगा दूर! जानिए क्यूआर कोड और बार कोड में क्या होता है अंतर
हम सभी QR Code का इस्तेमाल रोजाना पेमेंट करने के लिए करते हैं और कभी कभार Bar Code का इस्तेमाल ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हमारी लाइफ बहुत डिजिटल हो चुकी है। खाना ऑर्डर करने से लेकर शॉपिंग करने तक, सब कुछ घर बैठे-बैठे ही हो जाता है। इन सब का पेमेंट करने के लिए अक्सर हम QR code मांगते हैं और कई बार हमारे सामने Bar Code टर्म का भी इस्तेमाल किया जाता है।
लेकिन क्या कभी आपने जानने की कोशिश की है कि आखिर इन दोनों के बीच क्या फर्क होता है। बहुत से लोग इन दोनों को एक ही समझते हैं। लेकिन असल में इन दोनों के बीच बहुत अंतर होता है। आज हम इसी के बारे में आपको बताने वाले हैं।
QR code क्या होता है?
सबसे पहले जानते हैं कि क्यूआर कोड क्या होता है। क्यूआर कोड (QR Code) को दूसरे शब्दों में क्विक रिस्पॉस भी कहते हैं। आमतौर पर इसको बार कोड का ही एडवांस्ड वर्जन माना जाता है। यह स्क्वेयर शेप में होता है। इसमें बार कोड की तुलना बहुत सारी जानकारी एकसाथ स्टोर हो सकती है।
इस्तेमाल: इसका इस्तेमाल पेमेंट करने के लिए किया जाता है।
Bar Code टर्म
क्यूआर कोड की तुलना में इसमें कम जानकारी स्टोर हो सकती है। लेकिन यह तरीका सालों से चला आ रहा है। इसकी शुरुआत 1974 में हुई थी, इसको कॉमर्शियल कामों के मकसद से लाया गया था। बार कोड को एक ऑप्टिकल डिवाइस के जरिये रीड किया जा सकता है। बार कोड समानंतर रेखाओं का बना होता है। ये रेखाएं इसकी मुख्य पहचान होती हैं।
इस्तेमाल: बार कोड का इस्तेमाल किसी भी सामान की जानकारी को स्टोर करने के लिए किया जाता है। यह आमतौर पर प्रोडक्ट्स पर देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें- Sim Card: कोने से क्यों कटा होता है सिम कार्ड, बेहद दिलचस्प है इसके पीछे की स्टोरी
