विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus से प्रभावित हुआ Google, कैंसिल किया I/O 2020 इवेंट

By Renu YadavEdited By:
Published: Wed, 04 Mar 2020 11:37 AM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 12:06 PM (IST)

Coronavirus के कारण Microsoft और Facebook ने अपने इवेंट कैंसिल कर दिए हैं वहीं अब Google ने अपने सबसे बड़े इवेंट Google I/O 2020 को रद्द करने की घोषणा कर दी है फोटो साभार Google

Coronavirus से प्रभावित हुआ Google, कैंसिल किया I/O 2020 इवेंट
Coronavirus से प्रभावित हुआ Google, कैंसिल किया I/O 2020 इवेंट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Coronavirus की वजह से केवल चीन और इटली हीं नहीं दुनियाभर के लगभग 70 देशों परेशान हैं। दुनियाभर में इस महामारी का कहर इस कदर फैला हुआ है कि प्रत्येक देश अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए एहतियात बरत रहा है। Coronavirus से भारत भी अछूता नहीं है और हाल ही में यहां भी इस संक्रमण के फैलने की पुष्टि हुई है। बता दें कि Coronavirus की वजह से टेक इंडस्ट्री में भी हलचल मची हुई है और अभी तक कई महत्वपूर्ण इवेंट रद्द किए जा चुके हैं। वहीं अब Coronavirus के कारण Google I/O 2020 को भी कैंसिल करने की खबर आई है। 

Google ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Google I/O 2020 इवेंट को कैंसिल करने की जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि coronavirus की वजह से इस इवेंट को कैंसिल किया जा रहा है क्योंकि इसमें हजारों लोग हिस्सा लेने वाले हैं और coronavirus से लोगों का प्रभावित होने से बचाने के लिए ये फैसला किया गया है। (इसे भी पढ़ें: Coronavirus Impact: Twitter ने कर्मचारियों को दी घर से काम करने की छूट)

साथ ही कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि जिन लोगों ने इवेंट के लिए टिकट खरीदें हैं, उन्हें 13 मई तक टिकट के पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। यह इवेंट 12 से 14 मई तक आयोजित किया जाना था। हालांकि अभी इसकी नई डेट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। Google का कहना है कि 'coronavirus की वजह से हमने इस इवेंट को कैंसिल किया है। हमारे लिए आपकी हेल्थ और सेफ्टी से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।' (इसे भी पढ़ें: Coronavirus outbreak: Google और Microsoft ने कैंसिल किए इवेंट)

बता दें कि Google ने हाल ही में Google Cloud इवेंट को भी आधिकारिक तौर पर रद्द किया था। वहीं इससे पहले फरवरी में आयोजित होने वाला MWC 2020 भी कैंसिल किया गया था। इसके अलावा Facebook ने भी डेवलपर्स कांफ्रेंस F8 2020 को coronavirus के कारण कैंसिल कर दिया। वहीं टेक जगत कई ऐसी कं​पनियां हैं जिन्होंने coronavirus की वजह से अपने इवेंट को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए आयोजित करने का फैसला किया है। वहीं माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।