विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus की भेंट चढ़ा एक और टेक्नोलॉजी इवेंट, Facebook F8 और MWC 2020 हो चुके हैं रद्द

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sun, 01 Mar 2020 08:49 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 10:00 AM (IST)

MWC 2020 के रद्द होने के बाद Facebook ने 28 फरवरी से शुरू होने वाले डेवलपर्स कांफ्रेंस F8 2020 भी रद्द कर दिया है।

Coronavirus की भेंट चढ़ा एक और टेक्नोलॉजी इवेंट, Facebook F8 और MWC 2020 हो चुके हैं रद्द
Coronavirus की भेंट चढ़ा एक और टेक्नोलॉजी इवेंट, Facebook F8 और MWC 2020 हो चुके हैं रद्द

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Coronavirus की वजह से चीन ही नहीं, दुनिया के हर देश में आतंक सा माहौल है। इस जानलेवा वायरस की वजह से 24 फरवरी को आयोजित होने वाले दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट को रद्द कर दिया गया था। इस टेक इवेंट के बाद इस वायरस की वजह से कई और टेक इवेंट्स रद्द किए जा रहे हैं। MWC 2020 के रद्द होने के बाद Facebook ने 28 फरवरी से शुरू होने वाले डेवलपर्स कांफ्रेंस F8 2020 भी रद्द कर दिया है। इस कड़ी में अब एक और टेक इवेंट GDC 2020 का नाम जुड़ गया है। 16 मार्च से 20 मार्च के बीच आयोजित होने वाले गेम डेवलपर्स कांफ्रेंस (GDC) 2020 में कई गेमिंग कंपनियां और एक्सेसरीज निर्माता कंपनियां हिस्सा लेने वालीं थी। पिछले साल आयोजित इस गेमिंग इवेंट में 27,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। इस बार और भी ज्यादा लोगों के इस इवेंट में हिस्सा लिए जाने की उम्मीद थी।

GDC 2020 हुआ रद्द

GDC 2020 में गेम बनाने वाली कंपनियां Electronic Arts, PUBG समेत कई कंसोल और एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनियां हिस्सा लेने वालीं थी। GDC के आयोजकों ने अमेरिका के सेन फ्रेंसिस्को में आयोजित होने वाले इस इवेंट को रद्द करने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हम पिछले साल से ही इस शो को आयोजित करने के लिए एडवाइजरी बोर्ड, स्पीकर, एक्जीबिटर्स और इवेंट पार्टनर के साथ मेहनत कर रहे हैं। हम इस इवेंट के रद्द हो जाने के बाद काफी दुखी हैं और हमे बुरा लग रहा है कि हम इस बार इस इवेंट को होस्ट नहीं कर पाएंगे।

Facebook F8 2020 अब मई में

सोशल नेटवर्किंग साइट Facebook अपने सालाना डेवलपर्स कांफ्रेंस पिछले महीने 28 फरवरी को आयोजित करने वाला था लेकिन कोरोनावायरस के खतरों को ध्यान में रखते हुए इस इवेंट को अब 5 और 6 मई को आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि हमने काफी मुश्किल फैसला लेते हुए इस इवेंट को रद्द करने का फैसला किया है। हमने अपने डेवलपर्स, पार्टनर्स और कर्मचारियों के स्वास्थ और सुरक्षा को देखते हुए ये कदम उठाया है। इस साल आयोजित होने वाले F8 डेवलपर्स कांफ्रेंस में Facebook के कई नए प्रोडक्ट्स को पेश किया जा सकता है।

MWC 2020 हुआ रद्द

कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट Mobile World Congress 2020 को रद्द कर दिया गया। इस इवेंट के रद्द होने से कई स्मार्टफोन और डिवाइस कंपोनेंट निर्माता कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं, स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को अपने नए इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को शोकेस करने का मौका नहीं मिला। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस से कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन इवेंट के रद्द हो जाने के बाद कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स को अब सीधे लॉन्च करेंगीं।

कोरोनावायरस की वजह से चीन में 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं वहीं 45 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हैं। पिछले 3 महीने में इस वायरस की वजह से दुनिया भर में हाई अलर्ट जारी है। चीन, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया जैसे देश भी इस खतरनाक वायरस की चपेट में हैं। कई देशों ने अपने नागरिकों को इन देशों में न जाने के लिए भी एडवाइजरी जारी कर दी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।