विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus outbreak: Google और Microsoft ने कैंसिल किए इवेंट

By Renu YadavEdited By:
Published: Tue, 03 Mar 2020 02:09 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 02:14 PM (IST)

Google और Microsoft जैसी कंपनियों ने Coronavirus से बढ़ रहे खतरे को देखते हुए अपने दो बड़े इवेंट्स को रद्द कर दिया है (फोटो साभार Microsoft)

Coronavirus outbreak: Google और Microsoft ने कैंसिल किए इवेंट
Coronavirus outbreak: Google और Microsoft ने कैंसिल किए इवेंट

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Coronavirus की वजह से फरवरी में MWC 2020 इवेंट को रद्द कर दिया गया था। वहीं हाल ही में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट Facebook अपनी एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस कैंसिल करने का संकेत दे दिया है। वहीं अब खबर है कि Coronavirus के खतरे को भांपते हुए Google ने अप्रैल में आयोजित होने वाला अपना Cloud Next इवेंट कैंसिल कर दिया है। वहीं Microsoft ने भी MVP Summit को कैंसिल करने की घोषणा कर दी है जो कि मार्च में आयोजित किया जाना था। 

Google ने अपने आधिकारिक Cloud पेज जानकारी देते हुए बताया है कि अप्रैल में सैन फ्रांसिस्को में आयोजित होने Cloud Next इवेंट अब Coronavirus की वजह से कैंसिल कर दिया गया है। Google का कहना है कि 'हमारे कस्टमर्स, पार्टनर्स और कर्मचारी हमारी प्राथमिकता हैं और उनके स्वास्थ्य को देखते हम इस इवेंट को रद्द कर रहे हैं।' कंपनी Google Cloud Next 20 का आयोजन अब लाइवस्ट्रीम के जरिए करेगी। जो कि 6 अप्रैल से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा।

इसके अलावा कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए जिन लोगों ने टिकट खरीदें है उन्हें रिफंड किया जाएगा। साथ ही कंपनी होटल स्टे भी रिफंड करेगी। बता दें कि कंपनी इस इवेंट को डिजिटल माध्यम से आयोजित करेगी और पहले से रजिस्टर्ड लोगों को डिजिटल वर्जन का एक्सेस देगी। 

वहीं Microsoft ने भी मार्च में आयोजित होने वाली MVP Summit को कैंसिल कर दिया है और यह जानकारी कंपनी ने अपने कस्टमर्स के साथ ई-मेल के जरिए शेयर की है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस साल MVP Summit ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए इवेंट में डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये इवेंट 16 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित होगा।

बता दें कि सोशल नेटवर्किंग साइट Facebook मई में आयोजित होने वाली अपनी F8 developer conference को पहले ही रद्द कर चुकी है। कंपनी का कहना है कि चीन, दक्षिण कोरिया और इटली में सबसे ज्यादा Coronavirus के केस मिल रहे हैं। ऐसे में हम अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बिजनेस ट्रैवल पर फिलहाल प्रतिबंध लगा रहे हैं।