विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus: Google, Facebook और Xiaomi ने कैंसिल हुए कई बड़े इवेंट्स

By Renu YadavEdited By:
Published: Sat, 07 Mar 2020 01:52 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 07 Mar 2020 04:15 PM (GMT+05:30)

Coronavirus की वजह से Google Facebook और Xiaomi समेत कई कंपनियों ने अपने बड़े इवेंट्स को कैंसिल कर दिया है आइए जानते हैं कैंसिल होने वाले इवेंट की लिस्ट में कौन-सी कंपनियां शामिल

Coronavirus: Google, Facebook और Xiaomi ने कैंसिल हुए कई बड़े इवेंट्स
Coronavirus: Google, Facebook और Xiaomi ने कैंसिल हुए कई बड़े इवेंट्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Coronavirus का कहर दुनियाभर के 70 से अधिक देशों में फैल चुका है। भारत में भी इस खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। Coronavirus (COVID-19) से टेक जगत भी अछूता नहीं है। इस वायरस से अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कई कंपनियों ने अपने इवेंट्स को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए आयोजित करने की घोषणा की है। वहीं कई कंपनियां अपने इवेंट्स को रद्द कर चुकी हैं। इस लिस्ट में Google, Microsoft, Facebook और Xiaomi समेत कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं Coronavirus की वजह से कैंसिल होने वाले बड़े इवेंट्स के बारे में।

MWC 2020: यह इवेंट हर साल बार्सिलोना में आयोजित किया जाता है लेकिन Coronavirus के कारण इस इवेंट को इस साल रद्द करने की घोषणा की गई। MWC 2020 इवेंट 24 फरवरी से 27 फरवरी के बीच आयोजित होना था। टेक प्रेमियों को इसका काफी इंतजार भी रहता है क्योंकि MWC में कई बड़ी टेक कंपनियां हिस्सा लेती हैं और अपने नए डिवाइसेज पेश करती हैं। इस इवेंट में इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को शोकेस किया जाता है। 

Google I/O 2020: इस इवेंट का इंतजार कर रहे लोगों को निराश करते हुए Google ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Google I/O 2020 इवेंट को कैंसिल करने की जानकारी दी है। कंपनी ने coronavirus की वजह से इवेंट को कैंसिल करने का फैसला लिया है। यह इवेंट 12 से 14 मई तक आयोजित किया जाना था। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी नई डेट के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 

Facebook F8: Coronavirus के खतरे को भांपते हुए Facebook ने अपनी सालाना डेवलपर्स कांफ्रेंस Facebook F8 को कैंसिल कर दिया है जो कि फरवरी में आयोजित होनी थी। कंपनी ने अपने स्टेटमेंट में कहा था कि इस इवेंट को रद्द करने का फैसला हमारे लिए काफी मुश्किल है। लेकिन अपने डेवलपर्स, पार्टनर्स और कर्मचारियों के स्वास्थ और सुरक्षा को देखते हुए हमने ये कदम उठाया है। F8 डेवलपर्स कांफ्रेंस में Facebook के कई नए प्रोडक्ट्स पेश किए जाते हैं। वैसे बता दें कि कंपनी इस इवेंट को आयोजन अब मई में करने वाली है।

GDC 2020: गेम डेवलपर्स कांफ्रेंस यानि GDC 2020 में हर साल कई गेमिंग कंपनियां और एक्सेसरीज निर्माता कंपनियां ​हिस्सा लेती हैं। जिसमें Electronic Arts, PUBG समेत कई कंसोल कंपनियां शामिल होती हैं। ये इवेंट 16 मार्च से 20 मार्च के बीच आयोजित होने वाला था लेकिन यह भी Coronavirus के कारण रद्द कर दिया गया है। में  हिस्सा लेने वालीं थी। पिछले साल आयोजित इस गेमिंग इवेंट में 27,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। 

Google Cloud Next: Google ने भी हाल ही में अपने Cloud पेज पर जानकारी दी है कि Coronavirus की वजह से अप्रैल में सैन फ्रांसिस्को में आयोजित होने वाला Cloud Next इवेंट रद्द कर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि ये फैसला हमने अपने कस्टमर्स, पार्टनर्स और कर्मचारियों की हेल्थ को देखते हुए लिया है। हालांकि बता दें कि कंपनी ने अब Google Cloud Next इवेंट को 6 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच लाइवस्ट्रीम के जरिए आयोजित करने की घोषणा की है। 

Microsoft MVP Summit: Coronavirus के कारण Microsoft ने भी MVP Summit को कैंसिल कर दिया है। अब यह इवेंट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए इवेंट में डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये इवेंट 16 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।