Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुकीज क्या होती हैं? जानिए इसका आपकी ऑनलाइन प्राइवेसी से क्या है कनेक्शन

    Updated: Mon, 19 May 2025 08:00 PM (IST)

    जब हम इंटरनेट पर किसी वेबपेज को खोलते हैं तो कुकीज़ के बारे में एक पॉप अप आता है। कुकीज छोटी फाइलें होती हैं जो वेबसाइटें आपके डिवाइस में सेव करती हैं। ये आपकी लॉगइन जानकारी और पसंदीदा न्यूज कैटेगरी जैसी जानकारी स्टोर करती हैं। यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूजर्स की प्राइवेसी के लिए GDPR एक्ट भी पेश किया था।

    Hero Image
    वेबसाइट पर कुकीज एक्सेप्ट करें या नहीं

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट पर किसी जानकारी के लिए हम जब किसी वेबपेज को ओपन करते हैं तो एक पॉप-अप में कुकीज के बारे में पूछा जाता है। इसमें 'सभी स्वीकार करें' या 'सभी अस्वीकार करें' का विकल्प मिलता है। कभी-कभी तीसरा विकल्प भी देखने को मिलता है। आमतौर पर यूजर्स इन्हें जल्दी हटाने के लिए शायद 'सभी स्वीकार करें' को सलेक्ट कर वेबपेज ओपन कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या आपके सभी सोचा है कि आखिर ये कूकीज होते क्या हैं और आपके हर वेबसाइट बार-बार इसके बारे में क्यों पूछती हैं। जब आप इन्हें एक्सेप्ट या फिर डिसेबल करते हैं तो क्या होता है। या फिर इनसे आपकी प्राइवेसी पर क्या असर पड़ता है।

    कुकीज क्या हैं?

    कुकीज वे छोटी फाइलें होती हैं जिन्हें वेब पेज आपके मोबाइल या फिर लैपटॉप में सेव करते हैं। इनमें वे जानकारी स्टोर होती हैं, जिनका इस्तेमाल यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए होता है। खासकर की यूजर्स बार-बार कौन की वेबसाइट पर लॉगइन करता है।

    इसमें आपके लॉगिन जानकारी और पसंदीदा न्यूज कैटगरी जैसी जानकारी होती हैं। इसके साथ ही यूजर इंटरनेट पर क्या सर्च करता है, उसने कौन-सी वेबसाइट में विजिट किया है जैसी जानकारी होती हैं। ब्राउजर डेटा को ट्रेक करने के लिए कूकीज का इस्तेमाल होता है और यूजर को टारगेट करते हुए एड दिखाए जाते हैं।

    कुकीज कितने तरह के होते हैं?

    आमतौर पर कुकीज कई प्रकार के होते हैं। कुकीज को कैटगराइज करने का सीधा तरीका है कि वे आपके डिवाइस में कितने दिनों तक सेव रहेंगी।

    • सेशन कुकीज: यह अस्थायी कुकीज है, जो तब तक डिवाइस में रहती है, जबतक आपने कोई वेबसाइट अपने डिवाइस में ऑन रखी हैं। जैसे ही ब्राउजिंग सेशन खत्म हो जाता है, तो यह कुकीज डिवाइस से डिलीट हो जाती है।
    • परसिस्टेंट कुकीज: ये कुकीज डिवाइस में लंबे समय तक स्टोर रहती है। यह यूजर्स की लॉगिन आईडी पासवर्ड तक सेव रखती है, जिससे आप जल्दी से अपना अकाउंट एक्सेस कर पाएंगे।

    कुकीज एक्सेप्ट करें या नहीं?

    Google Ads आपकी ऑनलाइन एक्टेविटी को न केवल कई वेबसाइटों पर, बल्कि कई डिवाइसों पर भी ट्रैक कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप इन डिवाइसों पर अपने Google खाते से लॉग इन करके Google Search या YouTube जैसी Google सर्विस का यूज कर सकते हैं।

    जब भी आप कुकीज के लिए 'सभी स्वीकार करें' का विकल्प चुनते हैं, तो आप वेबसाइट को सभी प्रकार की कुकीज और ट्रैकर्स का यूज करने और यूजर्स का डेटा करने की सहमति देते हैं। जब आप सभी कुकीज एक्सेप्ट करते हैं तो सभी फीचर एक्सेस कर पाते हैं। इससे आपका एक्सपीरियंस बेहतर होता है। दूसरी ओर, जब आप 'सभी अस्वीकार करें' का विकल्प चुनते हैं तो कई जरूरी फीचर्स नहीं मिलते हैं।

    कुकीज का प्राइवेसी से क्या संबंध है?

    यूरोपीय संघ ने 2018 में यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर GDPR (जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन) एक्ट पेश किया था। इसके बाद वेबसाइट्स को इस बात की जानकारी देनी होती हैं कि वे यूजर्स के डेटा को कैसे स्टोर करते हैं और क्या यूज करते हैं। इसमें कहा गया है कि वेबसाइट को जरूरी कुकीज को छोड़कर अन्य कुकीज के लिए यूजर्स की सहमति लेनी होगी।

    यूजर को यह भी बताना होगा कि कुकीज उनका कौन-सा डेटा ट्रैक करती हैं। इसके साथ ही यूजर वेबसाइट की सभी सेवाएं मिलनी चाहिए, भले ही वे कुकीज एक्सेप्ट न करें। इसके साथ ही यूजर्स को सहमति वापस लेने का विकल्प भी मिलना चाहिए।

    बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल

    कुकीज पॉप-अप से भले ही हमें लगता हो कि ये परेशान करने वाले हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। यह हमें उन डेटा एक्सेस की जानकारी देते हैं तो वेबसाइट ट्रैक कर रही होती हैं। अक्सर हम बिना पढ़े ही 'हां' बटन दबा देते हैं। लेकिन ब्राउजर आपको विकल्प देते हैं कि अगर आपने गलती है हां का बटन दबा दिया है तो आप सेटिंग में जाकर सभी कुकीज हटा सकते हैं।

    कहने का मतलब है कि कुकीज पॉप-अप से बचने और अपनी जानकारी को सुरक्षित रखने का आसान तरीका ग्लोबल प्राइवेसी कंट्रोल (GPC) है। यह लेटेस्ट फीचर धीरे-धीरे सभी वेबसाइट या कंप्यूटर और फोन में मिलेगा, जो एक बटन जैसा है। इसे चालू करने पर यह वेबसाइट को बता देगा कि वे यूजर की जानकारी ट्रैक कर सकते हैं या नहीं। इससे कुकीज पॉप-अप से यूजर्स को छुटकारा मिल जाएगा।

    यह भी पढ़ें: कहीं आपके फोन में तो नहीं दिख रहा ये रेड डॉट? गलती से भी न करें इग्नोर