यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या है चीन का DeepSeek, जिसने अमेरिका में ऐप स्टोर पर चैटजीपीटी को छोड़ दिया पीछे
चीन का यह AI स्टार्टअप वैश्विक स्तर पर AI की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन का AI स्टार्टअप डीपसीक (DeepSeek) 27 जनवरी सोमवार को अपने रिलीज के दो हफ्ते बाद ही ओपनएआई के चैटजीपीटी को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका में Apple के ऐप स्टोर पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाला फ्री ऐप बन गया है। डीपसीक को पूर्वी चीन के शहर हांग्जो में स्थित एक स्टार्टअप ने तैयार किया है। यह स्टार्टअप अपने अनोखे इनोवेशन के लिए जाना जाता है।
ऐप स्टोर पर चैटजीपीटी से आगे
ऐप डेटा रिसर्च फर्म सेंसर टॉवर के अनुसार, डीपसीक-V3 पावर्ड AI असिस्टेंट मॉडल ने 10 जनवरी को रिलीज होने के बाद से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की है। डीपसीक डेवलपर्स का दावा है कि डीपसीक-V3 मॉडल कई ओपन-सोर्स मॉडल से बेहतर परफॉर्म करता है।
यह ग्लोबल स्तर पर कुछ सबसे हाई क्लोज्ड-सोर्स मॉडल को टक्कर देता है। ये चैटबॉट अपनी लोकप्रियता की बदौलत अमेरिका में एपल ऐप स्टोर पर चैटजीपीटी को पीछे छोड़ने में कामयाब हुआ है।

अमेरिका को चुनौती
चीन का यह AI स्टार्टअप वैश्विक स्तर पर एआई की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में यह उसके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। स्टार्टअप एआई के मामले में अमेरिका को चुनौती देना चाहता है। पिछले राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अमेरिका में निर्मित चिप्स को चीन तक नहीं पहुंचने दिया गया। लेकिन इसके बाद भी यह स्टार्टअप 2021 में शुरू हुआ।
ट्रेनिंग लागत $6 मिलियन
डीपसीक की सफलता से पता चलता है कि चीन AI की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए काम कर रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, डीपसीक रिसर्चर्स ने बताया कि डीपसीक-V3 मॉडल को Nvidia के H800 चिप्स का उपयोग करके ट्रेन किया गया था, जिसकी ट्रेनिंग लागत $6 मिलियन से कम थी।
2023 में हांग्जो में स्थापित डीपसीक AI मॉडल जारी करने वाली कई चीन के टेक फर्मों में से एक है, लेकिन यह अमेरिका में पहचान बनाने के मामले में सबसे आगे है। अपनी अचानक वृद्धि के बावजूद कंपनी के बारे में बहुत कम जानकारी है।
किससे मुकाबला
मार्केट में पहले से कई चैटबॉट मौजूद हैं। सबसे पॉपुलर चैटजीपीटी है, जिसको यह अमेरिका में ऐप स्टोर पर यह पीछे छोड़ चुका है। माइक्रोसॉफ्ट कोपायलेट से भी इसका मुकाबला हो रहा है।
यह भी पढ़ें- iPhone यूजर्स को मिलेगी सुविधा, वॉट्सऐप ऐप में चला पाएंगे कई अकाउंट; चल रही है टेस्टिंग
