विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन 5 तरीकों की मदद से अपने Wi-Fi स्पीड का पता लगाएं

By Shridhar MishraEdited By:
Published: Mon, 30 Jul 2018 06:51 PM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 11:08 PM (IST)

इन 5 तरीकों की मदद से आप अपने इंटरनेट की डाउनलोड और अपलोड स्पीड का पता लगा सकते हैं।

इन 5 तरीकों की मदद से अपने Wi-Fi स्पीड का पता लगाएं
इन 5 तरीकों की मदद से अपने Wi-Fi स्पीड का पता लगाएं

नई दिल्ली(टेक डेस्क)। अगर आप अपने Wi-Fi नेटवर्क की स्पीड को टेस्ट करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए 5 ऐसे ऑप्शन्स लेकर आएं हैं जिनकी मदद से आप सेकेंड्स भर के अंदर स्पीड डेस्ट कर सकते हैं। इन 5 तरीकों की मदद से आप अपने इंटरनेट की डाउनलोड और अपलोड स्पीड का पता लगा सकते हैं। तो जानते हैं इन 5 तरीकों के बारे में जो आपके काम आ सकते हैं।

Fast by Netflix

वाई-फाई नेटवर्क की स्पीड को टेस्ट करने के लिए Fast.com एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वेबसाइट पर आपको तुरंत नेटवर्क की स्पीड का पता चल जाएगा। वेबसाइट पर आप अपनी डाउनलोड स्पीड को मेगाबाइट प्रति सेकेंड्ट में देख सकते हैं। इसके अलावा Show More Info पर क्लिक करके आप फाई-फाई की अपलोड स्पीड को भी देख सकते हैं। इसके अलावा आप यहीं किसी वेबपेज के ओपेन होने की स्पीड का भी पता लगा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोप पर आपको इसका एप भी मिल जाएगा। एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही डिवाइस को स्पोर्ट करता है।

TestMy.net

TestMy.net पर जाकर आप अपनी इंटरनेट स्पीड का पता लगा सकते हैं। दरअसल हम सब जानते हैं कि हमारे इंटरनेट का नेटवर्क समय के साथ बदलता रहता है। ऐसे में आप अपनी पीसी या लैपटॉप पर इसे ओपेन कर के इंटरनेट की स्पीड का पता लगा सकते हैं।

Ookla Speedtest

Ookla Speedtest पर आप अपनी इंटरनेट की स्पीड को टेस्ट कर सकते हैं। इसके आप अपने नेटवर्क की अपलोड और डाउनलोड स्पीड को टेस्ट कर सकते हैं। Ookla Speedtest एप में भी मौजूद है जो आईओएस, एंड्रॉयड, मैक और विडोंज को स्पोर्ट करता है।

Measurement Lab Network Diagnostic Tool

इस टूल की मदद से आप अपने नेटवर्क की स्पीड को टेस्ट कर सकते हैं। आप अपलोड से लेकर डाउनलोड स्पीड का पता लगा सकते हैं। इस टूल में आपको सारी डिटेल जानकारी मिलती है।

SourceForge Internet Speed Test

इंटरनेट स्पीड के अलावा आप इसमें स्काइप और नेटफ्लिक्स जैसी सर्विसेज की अपने नेटवर्क पर स्पीड टेस्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Google Maps पर अब सालों पुरानी किसी भी यात्रा की मिलेगी पूरी जानकारी

बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले इन 6 बातों के बारे में जरूर बताएं

इन वॉटरप्रुफ हेडफोन्स को लगाकर 3 मीटर गहरे पानी में सुन सकते हैं गाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।