Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandrayaan-2 आज होगा लॉन्च, जानें कैसे देखें Live Stream

    By Shilpa Srivastava Edited By:
    Updated: Mon, 22 Jul 2019 08:45 AM (IST)

    Chandrayaan-2 के जरिए ISRO चांद के साउथ पोलर रीजन में जाएगी जहां आज तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है

    Chandrayaan-2 आज होगा लॉन्च, जानें कैसे देखें Live Stream

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। इंडिया स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) आज दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर Chandrayaan-2 लॉन्च करेगा। इस लॉन्चिंग का लाइव इवेंट दुनिया देख पाएगी। यह ISRO का मून मिशन है। इसके जरिए ISRO चांद के साउथ पोलर रीजन में जाएगी जहां आज तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है। Chandrayaan-2 पिछले हफ्ते ही लॉन्च किया जाना था लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते यह नहीं हो पाया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां होगा Chandrayaan-2 लॉन्च: जैसा कि हमने आपको बताया Chandrayaan-2 को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। इसे GSLV Mk-III लॉन्च व्हीकल के जरिए श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC) में लॉन्च किया जाएगा। इसमें ऑर्बिटर शामिल होगा जो पृथ्वी और Chandrayaan-2 के लैंडर, विक्रम के बीच चंद्रमा की सतह और रिले कम्यूनिकेशन का निरीक्षण करेगा। इस मिशन में एक प्रज्ञान रोवर शामिल होगा। इसमें 6 पहिए होते हैं। यह 500 मीटर तक की यात्रा करने में सक्षम है। वहीं, अपने कामकाज के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करता है।

    ऐसे देखें Chandrayaan-2 की लाइव स्ट्रीमिंग: SDSC सेंटर ने व्यूअर्स गैलरी के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन किए थे। हालांकि, अब ये बंद हो चुके हैं। ISRO इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम अपने ट्विटर और फेसबुक पेज पर करेगा। वहीं, दूरदर्शन भी इसकी लाइव स्ट्रीमिंग अपने यूट्यूब चैनल पर करेगी। यह स्ट्रीमिंग दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर शुरू हो जाएगी। अगर आपके पास इंटरनेट एक्सेस नहीं है तो दूरदर्शन चैनल पर भी आपको लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिल जाएगी।

    Chandrayaan-2 मिशन का मुख्य उद्देश्य: ISRO Chandrayaan-2 लैंडर-विक्रम और रोवर-प्रज्ञान को दो क्रेटर्स, Manzinus C और Simpelius N के बीच एक ऊंचे मैदान में लगभग 70 डिग्री दक्षिण में अक्षांश पर ले जाने का प्रयास करेगा। यह पहला स्पेस मिशन है जो चंद्रमा के साउथ पोलर रीजन में सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। आपको बता दें कि घरेलू तकनीक के साथ चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करने वाला भारत का यह पहला अभियान है। यही नहीं, घरेलू तकनीक के साथ चांद के क्षेत्र का पता लगाने वाला भी यह पहला भारतीय मिशन है।

    यह भी पढ़ें:

    Redmi K20 और Redmi K20 Pro की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर होगी शुरू

    Huawei Y9 Prime 2019 पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ हुआ टीज, जल्द होगा लॉन्च

    Nokia 7.2 जल्द होगा लॉन्च, Nokia 7.1 के मुकाबले अपग्रेड होंगे फीचर्स