CES 2025 में Ropet ने खींचा लोगों का ध्यान, इनोवेटिव कंसेप्ट और एआइ-पावर्ड गैजेट्स की रही धूम
अमेरिका के लास वेगास में 7 जनवरी से 10 जनवरी तक कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स शो (CES 2025) का आयोजन हुआ। यह टेक्नोलॉजी से जुड़े बड़े इवेंट्स में से एक है। सीईएस में इस साल एडवांस टेक्नोलॉजी इनोवेटिव कंसेप्ट्स और एआइ-पावर्ड डिवाइस ने लोगों का ध्यान खींचा है। चार दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में दुनिया की सभी बड़ी इलेक्ट्रॉनिक और टेक कंपनियां हिस्सा लेती हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सात जनवरी से 10 जनवरी तक चलने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स शो (सीईएस), लास वेगास में अद्भुत तकनीकी डिवाइसेज, इनोवेटिव कंसेप्ट्स और एआइ-पावर्ड डिवाइस ने लोगों का ध्यान खींचा है। ये डिवाइस न केवल तकनीकी प्रगति के प्रतीक हैं, बल्कि यह भी दिखाते हैं कि भविष्य में हमारी जिंदगी कितनी स्मार्ट और आसान हो सकती है। जानिए शो में पेश कुछ डिवाइस गैजेट्स के बारे में, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
एआइ-पावर्ड पालतू रोबोट
सीईएस में एक रोबोटिक पालतूरोपेट पेश किया गया है, जो चैटजीपीटी की ताकत से लैस है। यह डिवाइस देखने में खिलौने जैसा लग सकता है, लेकिन इसे वयस्कों के लिए डिजाइन किया गया है, जो घर या आफिस में बातचीत के लिए एक साथी चाहते हैं। इसका मल्टी-सेंसर सिस्टम इसे सुनने और देखने में सक्षम बनाता है।
यह टच करने पर प्रतिक्रिया देता है इमोशन व्यक्त करता है साथ ही, सवालों का जवाब दे सकता है। यह चेहरे और इशारों को पहचान सकता है। उदाहरण के लिए यदि आप इसे श्श... करते हैं, तो यह शांत हो जाता है। इसके अलावा, यूजर्स इसकी आंखों कारंग, आवाज और एक्सेसरीज को अपनी पसंद के अनुसार बदल सकते हैं।
इलेक्ट्रिक साल्ट स्पून
अगर आप कम सोडियम (साल्ट) वाला भोजन करते हैं, तो हर चीज बेस्वाद लग सकती है। मगर अब किरिन इलेक्ट्रिक साल्ट स्पून एक समाधानहो सकता है। यह चम्मच हल्का इलेक्ट्रिक प्रवाह उत्पन्न करता है, जो आपके भोजन में मौजूद सोडियम आयन को सक्रिय करता है। इसे उपयोग करना आसान है।
चम्मच के हैंडल पर स्थित मेटल स्ट्रिप को अपनी अंगुली से छूना होता है। जब भोजन को चम्मच के मेटल वाले हिस्से पर रखा जाता है और आपकी जीभ भोजन को छूती है, तो सोडियम आयन सक्रिय होकर स्वाद को बढ़ा देते हैं। इस डिवाइस को सीईएस में पेश किया गया है। फिलहाल यह केवल जापान में उपलब्ध है।
मी- मो एआइ रोबोट
एक और आकर्षक डिवाइस मी-मो एआइ रोबोट है, जिसे जापानी कंपनी द्वारा डेवलप किया गया है। यह रोबोट छह पैरों पर चलता है, इसका मुख्य हिस्सा लकड़ी के स्टूल जैसा है और इसका सिर एक लैंप जैसा दिखता है। यह शुरुआती माडल है, जिसे भविष्य में और कस्टमाइज किया जा सकता है। यहन केवल एक साथी के रूप में काम करेगा, बल्कि किसी भी एआइसमर्थित भाषा में बातचीत कर सकेगा।
स्ट्रिंग-लेस स्मार्ट गिटार
गिटार बजाने के शौकीनों के लिए लिबर लाइव ने दुनिया का पहला स्ट्रिंग-लेस स्मार्ट गिटार पेश किया। इसमें तारों की बजाय बटन होते हैं, जो गिटार की कार्ड्स को दर्शाते हैं। यह गिटार हल्का है और इसमें इनबिल्ट इम मशीन है। इसे फोल्ड भी किया जा सकता है। यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर छह घंटे तक चल सकती है।
रोबोराक सारोस जेड 70
यह स्मार्ट रोबोट वैक्यूम क्लीनर सफाई के एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देता है। आमतौर पर वैक्यूम क्लीनर्स फर्श पर बिखरी चीजों से रुक जातेहैं, लेकिन इस रोबोराक में ओमनीग्रिप नाम से फाइव-एक्सिस रोबोटिक आर्म है, जो छोटे आकार की वस्तुओं जैसे कि मोजे, टिश्यू या 300 ग्राम तक की किसी भी वस्तुको उठाकर अलग रख सकता है। इसका मकसद सफाई में रुकावटों को खत्म करना है। कंपनी ने यह भी बताया है कि भविष्य में यह तकनीक बड़े आकार की वस्तुओं को उठाने के लिए भी सक्षम होगी। यह प्रोडक्ट जून 2025 तक बाजार में उपलब्ध होगा।
हालीडे स्मार्ट ग्लास
स्मार्ट ग्लासेस के क्षेत्र में हालीडे ने एक नया स्टैंडर्ड स्थापित किया है। यह ग्लास डिजीविंडो नामक एक छोटे स्क्रीन से लैस है, जो यूजर को ऊपर दाईं ओर एक 3.5-इंच का प्राइवेट डिस्प्ले प्रदान करता है। इसे वॉयस कमांड, फ्रेम पर मौजूद इंटरफेस या स्मार्ट रिंग के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। इसकी कीमत 399 से 499 डालर के बीच होगी और यह 2025 की पहली तिमाही के अंत तक बाजार में उपलब्ध होगी।
बर्ड बडी
प्रकृति प्रेमियों के लिए बर्डबडी ने एक प्लांट और इंसेक्ट ट्रैकिंग कैमरा लांच किया है। यह स्मार्ट कैमरा पौधों और उनके पास आने वाले कीड़ों पर नजर रखता है। यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर इसका लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसे सोलर पैनल से चार्ज किया जा सकता है।
बर्डिफाइ बाथ
प्रो पक्षी प्रेमियों के लिए बर्डिफाइबाथ प्रो एक नई स्मार्ट बर्डबाथ डिवाइस है। यह यूजर्स को अपने पक्षी पर नजर रखने और उन्हें नहाते हुए देखने की सुविधा देता है। इसमें दो लेंस के विकल्प हैं और इसमें एआइ एनालिसिस एड-आन है, जो पक्षियों की पहचान और उनकी तस्वीरें लेने में मदद करता है। (संतोष आनंद)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।