विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंपनियों के बीच लगी Bezel-less डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की होड़, पढ़ें कंपेरिजन

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Thu, 28 Feb 2019 03:16 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 11:16 AM (IST)

अगर स्मार्टफोन्स के स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो की बात करें तो मौजूदा समय में लॉन्च होने वाले फोन्स में यह रेश्यो बढ़ता जा रहा है

कंपनियों के बीच लगी Bezel-less डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की होड़, पढ़ें कंपेरिजन
कंपनियों के बीच लगी Bezel-less डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की होड़, पढ़ें कंपेरिजन

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। किसी भी डिस्प्ले के चारों तरफ दिए गए फ्रेम को बेजल कहते हैं। टीवी और कंप्यूटर मॉनिटर मैन्यूफैक्चर्रस इन बेजल्स को अपनी डिवाइस से कम कर रहे हैं जिससे यूजर्स को फ्रेम-लेस डिजाइन मिल सके। वहीं, धीरे-धीरे स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी फोन से बेजल गायब करती जा रही हैं। ऐसा लगता है कि कुछ समय बाद फोन्स से बेजल पूरी तरह गायब हो जाएंगे। अगर स्मार्टफोन्स के स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो की बात करें तो मौजूदा समय में लॉन्च होने वाले फोन्स में यह रेश्यो बढ़ता जा रहा है। यहां हम आपको कुछ बेजल-लेस स्मार्टफोन्स की जानकारी दे रहे हैं। यहां हमने जो लिस्ट बनाई है उसमें स्मार्टफोन्स को पतले बेजल से मोटे बेजल के आधार पर रखा गया है।

Samsung Galaxy S10, S10 Plus और S10e:

Samsung Galaxy S10 का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 88 फीसद है। Galaxy S10 Plus का 87.5 फीसद और Galaxy S10e का 84.5 फीसद है। वहीं, अगर इनके स्क्रीन साइज की बात करें तो Galaxy S10 में 6.1 इंच का डिस्प्ले, Galaxy S10 Plus में 6.4 इंच का और Galaxy S10e मे 5.8 इंच का डिस्प्ले मौजूद है। इनमें दी गई एमोलेड डिस्प्ले बेहतर कलर, ब्राइटनेस और HDR10+ सर्टिफिकेट के साथ आती हैं। फोन को Infinity-O जो होल-पंच कैमरा को सपोर्ट करते हैं, के साथ पेश किया गया है। Samsung ने इन फोन्स में बेजल्स को और भी कम कर दिया है।

Huawei Mate 20 और Mate 20 Pro:

Mate 20 और Mate 20 Pro में से टॉप स्पॉट Mate 20 का है। Mate 20 का स्क्रीन साइज 6.53 इंच और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 88 फीसद है। वहीं, Mate 20 Pro का स्क्रीन साइज 6.39 इंच और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 86.9 फीसद है। Mate 20 में टियरड्रॉप नॉच दी गई है। बॉटम में छोटा बेजल मौजूद है। इसके फ्रंट में ऑल स्क्रीन पैनल मौजूद है।

Oppo Find X:

इसमें 6.42 इंच का AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। साथ ही 86.9 फीसद का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है। अगर वर्चुअली देखा जाए तो इसमें बेजल्स नहीं हैं। केवल इसके बॉटम में एक स्लिम बेजल मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर कोई कैमरा नहीं दिया गया है। जब यूजर कैमरा आइकन पर टैप करेंगे तब ही मोटराइज्ड कैमरा बाहर आएगा। कैमरा बाहर आने में केवल 0.5 सेकेंड का समय लगता है।

Vivo Nex S:

इसमें 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 86.2 फीसद है। इसमें पॉप-अप कैमरा मौजूद है। ऐसे में फोन में नॉच भी नहीं दी गई है। फ्रंट पैनल पर बॉटम में छोटा सा बेजल मौजूद है, बाकी पूरे पैनल पर स्क्रीन मौजूद है। यह फोन वॉटर रेसिसटेंट भी है।

Honor View 20:

इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 85.6 फीसद है। इसमें 6.4 इंच का IPS LCD डिस्प्ले मौजूद है। इस फोन के बॉटम में छोटा बेजल या यूं कहें कि छोटी चिन मौजूद है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है।

यह भी पढ़ें:

Samsung Galaxy A50 Review: 22000 रुपये से कम कीमत में जानें कैसा है यह फोन

Samsung Galaxy A30 Review: क्या यह बन सकता है आपके लिए बेहतर विकल्प, जानें

Samsung Galaxy M30 रिव्यू: इस वजह से इसे कहा जा सकता है ‘वैल्यू फॉर मनी’ 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।