Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moto E13 के लॉन्च से पहले ही फीचर्स के साथ कीमत का भी हुआ खुलासा, जानिए दोनों के बारे में

    By Kritarth SardanaEdited By: Kritarth Sardana
    Updated: Sat, 28 Jan 2023 09:58 PM (IST)

    Moto E13 फोन को कंपनी भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये फोन के लॉन्च से पहले ही फीचर्स कीमत और लॉन्च की जानकारी मिली चुकी है। जानिए मोटोरोला के इस फोन के फीचर्स और कीमत। (PC- Jagran file photo)

    Hero Image
    Moto e Photo credit- Jagran file photo

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Motorola ने अपना नया स्मार्टफोन Moto E13 को हाल ही में यूरोप में लॉन्च किया है। अब कंपनी इस स्मार्टफोन को फरवरी के महीने में ही भारत में भी लॉन्च करने की योजना बन रही है। Moto E सीरीज कंपनी की एंट्री लेवेल सीरीज है जिस कारण इस सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत हमेशा सस्ती होती है। मीडिया रिपोर्ट के जरिये फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत की भी जानकारी मिल चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moto E13 के संभावित फीचर्स

    1 डिस्प्ले- इस फोन में 6.5 इंच की स्क्रीन पर HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में 720 × 1600 पिक्सेल पर रेजलूशन हो सकता है। फोन में 60Hz का रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिल सकती है।

    2 प्रोसेसर- कंपनी इस फोन में UniSoC T606 ओक्टा कोर प्रोसेसर लगाकर भारत में भी पेश कर सकती है।

    3 कैमरा- फोन के कैमरे की ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन इसमें 13 MP का मेन बैक कैमरा LED फ्लैश लाइट के साथ लगा हो सकता है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

    4 रैम और मेमोरी- मोटोरोला फोन को 2 GB रैम, 64 GB स्टोरेज और 4 GB रैम, 64 GB स्टोरेज जैसे 2 अलग अलग मॉडल के साथ बाज़ार में पेश कर सकता है।

    5 बैटरी- मोटो E13 स्मार्टफोन में 5000 mAh की बैटरी लगी हो सकती है जिसके लिए इसमें 10W की चार्जिंग का फीचर मिल सकता है।

    6 ओएस- यह फोन Android 13 के Go Edition के साथ पेश हो सकता है।

    7 अन्य फीचर्स- इस फोन में वॉटर रेसिस्टेंट, डुअल सिम, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ, वाईफ़ाई जैसे फीचर्स के होने की भी उम्मीद है।

    Moto E13 की संभावित कीमत

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Moto E13 के फीचर्स के साथ कीमत की भी जानकारी मिली है। भारत में फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम होने की जानकारी मिली है।  

    यह भी पढ़ें- Sony Bravia W830K TV Review: कैसा है सोनी का यह Google Tv, जानिए इस रिव्यू में विस्तार से 

    comedy show banner
    comedy show banner