विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple ने रिलीज किया iOS 16.4.1 अपडेट, इन दो बड़ी कमियों को किया गया है फिक्स

By Anand PandeyEdited By: Anand Pandey
Published: Sat, 08 Apr 2023 06:12 PM (IST)

अगर आप एक iPhone यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Apple ने iPhone यूजर के लिए ...और पढ़ें

Apple on Friday, April 7 released the iOS 16.4.1 with bug fixes and security updates
Apple on Friday, April 7 released the iOS 16.4.1 with bug fixes and security updates

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple ने बीते शुक्रवार, 7 अप्रैल को बग फिक्स और सुरक्षा अपडेट के साथ iOS 16.4.1 जारी किया है। Apple ने iPadOS 16.4.1 और macOS 13.3.1 भी जारी किया है। Apple के सपोर्ट पेज ने कहा है कि अगर आप एक iPhone, iPad और Mac यूजर हैं, तो आपको इस नए अपडेट को जल्द से जल्द अपने फोन इनस्टॉल कर लें। ये नया अपडेट आपके डिवाइस की परफॉरमेंस में सुधार करेगा।

इन दों कमियों को किया गया है फिक्स

IOS और macOS के लिए Apple सिक्योरिटी अपडेट डॉक्यूमेंट के अनुसार, नए सॉफ़्टवेयर में दो अलग-अलग कमजोरियों के लिए फ़िक्सेस शामिल हैं। इस अपडेट में iOSurfaceAccelerator और WebKit कमियों को फिक्स किया गया है। iOSurfaceAccelerator एक ऐप को फिक्सिंग लिंक बनाने में मदद करता है जबकि WebKit इंटरनेट पर वेब कंटेंट में मनमाने कोड को एक्सक्यूट करता है। Apple ने इस समस्या को बेहतर मेमोरी मैनेजमेंट के साथ ठीक किया है।

IOS 16.4.1 अपडेट कैसे इंस्टॉल करें

अपने iPhone को नए ios 16.4.1 में अपडेट करने के लिए, आपको आईक्लाउड या अपने कंप्यूटर का इस्तेमाल करके अपने डिवाइस का बैकअप लेना होगा और फिर अपने डिवाइस को पावर में प्लग करना होगा और वाई-फाई के साथ इंटरनेट से कनेक्ट करना होगा।

अब, आपको सेटिंग में जाने की जरूरत है, जनरल पर क्लिक करें और फिर सॉफ्टवेयर अपडेट पर टैप करें। यदि आपको एक से अधिक सॉफ़्टवेयर अपडेट ऑप्शन दिखाई देते हैं, तो वह चुनें जिसे आप इंस्टॉल करना चाहते हैं। अंत में, इंस्टॉल नाउ पर टैप करें या अपडेट डाउनलोड करें। Apple के सपोर्ट पेज के अनुसार, iPhone 8 और बाद के iPhone अपने डिवाइस को iOS 16.4.1 में अपडेट कर सकते हैं।

Apple iOS 16.3.1 में signing in किया बंद

एक रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 16.4 और 16.4.1 के रिलीज होने के बाद Apple ने iOS 16.3.1 के लिए साइन करना बंद कर दिया है। जब आप आसानी से iOS 16.3.1 पर वापस नहीं लौट सकते, तब भी आपके पास iOS 16.4.1 या iOS 16.4 से iOS 15 में डाउनग्रेड करने का एक मौका है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि Apple अभी भी iOS 15.7.4 चलाने वाले यूजर को सिक्योरिटी अपडेट दे रहा है। जो लोग iPhone या iPad को डाउनग्रेड करना चाहते हैं, उन्हें मैक या पीसी का इस्तेमाल करके ऐसा करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।