Move to Jagran APP

iOS 17.1: नए अपडेट के साथ खत्म होगी रेडिएशन की समस्या, यहां जानें सारी डिटेल्स

हाल ही में ये समस्या सामने आई रही थी जिसके कारण फ्रांस में आईफोन 12 को अस्थायी रुप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब जानकारी मिली है कि कंपनी नए iOS 17.1 अपडेट के साथ इस समस्या को दूर कर देगी। बता दें कि Apple अगला iOS अपडेट 24 अक्टूबर तक जारी करेगा। आइये इसके बारे में जानते हैं।

By Ankita PandeyEdited By: Ankita PandeyPublished: Tue, 17 Oct 2023 04:48 PM (IST)Updated: Tue, 17 Oct 2023 04:48 PM (IST)
iOS 17.1: नए अपडेट के साथ खत्म होगी रेडिएशन की समस्या

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले दो महीनों में एपल काफी बार चर्चा का विषय बना है। इसमें से एक सबसे बड़ा कारण आईफोन में हो रही रेडिएशन की समस्या है। मगर एपल ने इसके लिए नया अपडेट पेश करने की बात कही है।

loksabha election banner

Apple ने पिछले महीने iOS 17 लॉन्च किया, जिसमें iPhone यूजर्स के लिए कुछ नई फीचर्स पेश किए है। इस लेटेस्ट के साथ यूजर्स कई समस्याओं को दूर सकती है। बता दें कि iOS 17.0.3 के साथ iPhone 15 Pro पर ओवरहीटिंग की समस्या का समाधान पहले ही हो गया है।

मिलेगा नया अपडेट

  • बता दें कि एपल ने अपने iOS 17.1 अपडेट को पेश करने की जानकारी दे दी है। Apple अगला iOS अपडेट 24 अक्टूबर तक जारी किया जाएगा । जानकारी के लिए बता दें कि नया अपडेट खासकर के फ्रांस में iPhone 12 पर रेडिएशन के स्तर को कम करेगा। सितंबर में फ्रांस ने रेडिएशन के चलते iPhone 12 पर बैन लगा दिया था।

  • द एजेंस नेशनले डेस फ्रीक्वेंसी (ANFR) के अपडेट में पता चला कि Apple ने पहले ही सॉफ्टवेयर अपडेट विकसित कर लिया है, जिसे एजेंसी द्वारा मान्य भी किया गया है। अपडेट iPhone 12 की स्पेशिफिक ऑर्ब्जवेशन स्तर (SAR) को यूरोपीय स्तर के बीच लाता है।
  • ANFR ने बताया कि यह अपडेट पिछले हफ्ते ही कुछ बीटा टेस्टर्स के रोलआउट किया गया है। बता दें कि सभी iPhone 12 यूजर्स के लिए इसे 24 अक्टूबर को रोलआउट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा Honor Play 8T, कल होगी फोन की धमाकेदार एंट्री

सितंबर में आईफोन 12 को बेचने पर लगा था प्रतिबंध

  • ANFR ने यह भी बताया कि आम लोग लिए अपडेट जारी होने तक फ्रांस में iPhone 12 की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। बता दें कि सितंबर में ANFR ने Apple को iPhone 12 बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसका कारण ये था क्योंकि कई रिसर्च से पता चला था कि मॉडल का SAR वैल्यू के लिए कानूनी लीमिट से ऊपर था।
  • बता दें कि ANFR ने कुल 141 स्मार्टफोन पर परीक्षण किया था, जिसमें फ्रांस में रिटेल स्टोर से खरीदा गया आईफोन 12 भी शामिल था। उनमें से दो iPhone मॉडलों में SAR वैल्यू यूरोपीय संघ द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक था।
  • शुरुआत में Apple ने इससे इनकार किया था, लेकिन बाद में Apple ने फ्रांस में iPhone 12 मॉडलों पर रेडिएशन के स्तर पर चिंताओं को दूर करने के लिए एक iOS अपडेट जारी करने को कहा था।

यह भी पढ़ें - आवाज और कॉल रिकॉर्ड करके आपका डेटा चुरा सकता है ये बैंकिंग ट्रोजन, जरूर ध्यान रखें ये बातें नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.