Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Apple Maps का वेब पब्लिक बीटा वर्जन हुआ लॉन्च, मैक और विंडोज पर होगा इस्तेमाल

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 04:30 PM (IST)

    एपल ने अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। Apple Maps का वेब पब्लिक बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया गया है। एपल की यह सर्विस पहले केवल एपल डिवाइस तक ही सीमित थी। अब इस सर्विस का इस्तेमाल मैक और विंडोज कंप्यूटर पर भी किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि जल्द लुक अराउंड फीचर को भी पेश किया जाएगा।

    Hero Image
    Apple Maps का वेब पब्लिक बीटा वर्जन किया कंपनी ने लॉन्च

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एपल ने अपने यूजर्स के लिए वेब पर एपल मैप्स का पब्लिक बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। मैपिंग सर्विस का इस्तेमाल अब सीधे वेब ब्राउजर के जरिए किया जा सकेगा। मैक और विंडोज कंप्यूटर पर इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें, पहले एपल मैप्स की सुविधा केवल एपल डिवाइस तक ही लिमिटेड थी। मैपिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अब पहले से ज्यादा लोग कर सकेंगे। मैप्स इंटरफेस के जरिए यूजर्स ड्राइविंग और वॉकिंग डायरेक्शन एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा, यूजर अपने इंटरेस्ट के हिसाब से किसी लोकेशन को लेकर रिव्यू, रेटिंग, फोटोज चेक कर सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल्द नए फीचर्स भी जोड़े जाएंगे

    एपल ने जानकारी दी है कि भविष्य में कुछ नए फीचर्स जैसे लुक अराउंड को भी यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। शुरुआती बीटा अपने यूजर्स को कुछ ही फीचर्स का इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।

    बता दें, एपल मैप्स का वेब वर्जन फिलहाल केवल बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस सर्विस का इस्तेमाल सफारी, क्रोम, मैक, आईपैड, एज के साथ किया जा सकता है। एपल का कहना है कि मैपकिट जेएस टूल का इस्तेमाल करने वाले सभी डेवलपर्स वेब पर मैप्स से लिंक कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः Apple Watch For Your Kids भारत में लॉन्च, घर से बाहर बच्चों की सुरक्षा के लिए काम करेगा वॉच फीचर

    Apple Maps सर्विस का कैसे और किन कामों में होगा इस्तेमाल

    एपल मैप्स सर्विस का इस्तेमाल beta.maps.apple.com वेबसाइट पर विजिट कर किया जा सकता है। एपल मैप्स का वेब बेस्ड वर्जन इंग्लिश में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी इस सर्विस को कुछ और भाषाओं के सपोर्ट के साथ लाने की तैयारी में है।

    • एपल मैप्स के जरिए यूजर अपने लिए फूड ऑर्डर कर सकता है।
    • किसी शहर को घूमने के लिए एपल मैप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
    • किसी बिजनेस से जुड़ी जानकारियों के लिए मैप्स काम आ सकता है।

    आईफोन के लिए एपल मैप्स की सर्विस को एपल ने साल 2012 में लॉन्च किया था। इसके बाद इस सर्विस को धीरे-धीरे कई नई फीचर्स के साथ दूसरे डिवाइस के लिए भी लाया गया।