विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MacBook Pro और MacBook Air की कीमत में हुई ₹30,000 तक की कटौती, जानें नई कीमत

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Wed, 10 Jul 2019 11:57 AM (IST)

Apple बैक टू स्कूल प्रमोशन को हायर एजुकेशन स्टूडेंट्स उनके पैरंट्स फैकल्टी स्टाफ और होम-स्कूल टीचर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है

MacBook Pro और MacBook Air की कीमत में हुई ₹30,000 तक की कटौती, जानें नई कीमत
MacBook Pro और MacBook Air की कीमत में हुई ₹30,000 तक की कटौती, जानें नई कीमत

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अमेरिका की कंपनी Apple ने अपने 2018 ने MacBook Pro और MacBook Air मॉडल की कीमतों में कटौती की है। इसके बाद अब MacBook Pro को 1,19,900 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, स्टूडेंट्स के लिए अब इसे 1,11,264 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, MacBook Air को 99,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा। लेकिन स्टूडेंट्स इसे 92,704 रुपये में खरीद पाएंगे। स्टूडेंट्स को मिलने वाला यह स्पेशल डिस्काउंट Apple के बैक टू स्कूल प्रमोशन का हिस्सा है।

Apple बैक टू स्कूल प्रमोशन को हायर एजुकेशन स्टूडेंट्स, उनके पैरंट्स, फैकल्टी, स्टाफ और होम-स्कूल टीचर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। यह ऑफर 25 जुलाई तक चलेगा। इसका लाभ उठाने के लिए यूजर्स Apple के ऑथराइज्ड रिटेलर्स के पास जाना होगा। आपको बता दें कि MacBook Pro का 13 इंच मॉडल 1,49,900 रुपये में लॉन्च किया गया था जिसे अब 30,000 रुपये की कटौती के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, स्टूडेंट्स के लिए यह डिस्काउंट 38,636 रुपये का है। वहीं, MacBook Air को 15,000 रुपये के डिस्काउंट क साथ खरीदा जा सकता है। स्टूडेंट्स के लिए यह डिस्काउंट 22,196 रुपये का है।

Apple MacBook Pro को Amazon से खरीदने के लिए आप इस लिंक पर जा सकते हैं। यहां आपको कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। 

MacBook Pro की खासियत: इसमें 13 इंच की स्क्रीन दी गई है। साथ ही इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर भी मौजूद है। इसमें 32 जीबी की मेमोरी, ट्रू टोन डिस्प्ले और बेहतर थर्ड जेनरेशन कीबोर्ड दिया गया है। यह कीबोर्ड टाइपिंग में बेहद कम आवाज करता है। साथ ही इसमें रैडियॉन प्रो ग्राफिक्स, बड़ा फोर्स टच ट्रैकपैड, टच बार और टच आईडी, डायनैमिक स्टीरियो स्पीकर्स, नया कूलिंग सिस्टम और डाटा ट्रांसफर के लिए थंडरबोल्ट 3 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

MacBook Air भी यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इसे Amazon से खरीदने के लिए क्लिक करें यहां। 

MacBook Air की खासियत: यह 1.8 गीगाहर्ट्ज की स्पीड के साथ आता है जिसे टर्बोबूस्ट के जरिए बढ़ाकर 2.9 गीगाहर्ट्ज तक किया जा सकता है। इसमें एचडी ग्राफिक 6000 ग्राफिक कार्ड के साथ 8 जीबी DDR3 रैम दी गई है। बैटरी के मामले में यह लैपटॉप काफी बेहतर है। यह एक बार चार्ज होने के बाद 12 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है और इसका स्टैंडबाई टाइम 30 दिन का है।

यह भी पढ़ें:

Redmi Note 7 सीरीज ने मात्र 6 महीने में 15 मिलियन यूनिट्स का आंकड़ा किया पार

World Cup 2019 Offer: यह कंपनी यूजर्स को 3 महीने के लिए दे रही 100GB अतिरिक्त डाटा

4000 mAh बैटरी के साथ ₹10,000 से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये टॉप 5 स्मार्टफोन्स