Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Apple iPhone SE 2 की कीमत होगी इतनी कम! अगले साल हो सकता है लॉन्च

    By Harshit HarshEdited By:
    Updated: Mon, 14 Oct 2019 10:53 AM (IST)

    Apple iPhone 11 के बाद अब कंपनी अगले साल बाजार में अपना अर्फोडेबल डिवाइस iPhone SE 2 लॉन्च कर सकती है...

    Apple iPhone SE 2 की कीमत होगी इतनी कम! अगले साल हो सकता है लॉन्च

    नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple ने इस साल ग्लोबल मार्केट में iPhone 11 सीरीज को लॉन्च किया है। वहीं अब चर्चा है कि कंपनी अपना अर्फोडेबल डिवाइस iPhone SE 2 अगले साल लॉन्च कर सकती है। जो कि iPhone SE का अपग्रेड वर्जन होगा। अर्फोडेबल डिवाइस के तौर पर कंपनी ने पहली बार iPhone SE को साल 2016 में लॉन्च किया था जो कि यूजर्स द्वारा काफी पसंद ​भी किया गया। वहीं कंपनी प्रीमियम रेंज में लॉन्च किए गए iPhone 11 के बाद यूजर्स के लिए कम कीमत वाला iPhone SE 2 बाजार में उतारने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ming-Chi Kuo की रिपोर्ट के अनुसार iPhone SE 2 साल 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं लॉन्च से पहले इसकी कीमत और फीचर्स की जानकारी लीक हुई है। जिसके मुताबिक iPhone SE 2 की कीमत $399 यानि लगभग 29,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। इस फोन को iPhone 11 सीरीज की तरह ही A13 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। 

    अन्य लीक्स के अनुसार iPhone SE 2 में 3GB LPDDR4X की सुविधा उपलब्ध होगी। इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें एक वेरिएंट में 64GB स्टोरेज और दूसरे वेरिएंट में 128GB स्टोरेज दी जाएगी। साथ ही इसे तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें स्पेस ग्रे, सिल्वर और रेड कलर शामिल हैं। ले​किन iPhone SE 2 में यूजर्स को 3D Touch की सुविधा नहीं मिलेगी। बता दें कि iPhone 11 को भी Apple A13 Bionic चिपसेट पर पेश किया गया है और इसकी बॉडी वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है।

    हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर iPhone SE 2 से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके कई फीचर्स लीक्स हो चुके हैं जिनके अनुसार इसमें iPhone SE 2 में 4.7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा ये कंपनी के पिछले डिवाइस iPhone 8 का छोटा व सस्ता वेरिएंट हो सकता है।