Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! अगले हफ्ते रिलीज होगा iOS 18.2 अपडेट; मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

    Updated: Sat, 07 Dec 2024 12:44 PM (IST)

    iOS 18.2 Release Date एपल का नया अपडेट दिसंबर के दूसरे हफ्ते में iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के लिए रोलआउट होगा। इसमें मेल ऐप को नए फीचर मिलेंगे। साथ में सिरी का चैटजीपीटी के साथ इंटीग्रेशन होगा। जिससे सिरी मुश्किल काम भी करने में सक्षम होगा। फोटोज ऐप को भी नए फीचर मिलने वाले हैं।

    Hero Image
    अगले हफ्ते रिलीज होगा एपल का नया अपडेट (AI-Image)

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple के iOS 18.2 अपडेट का यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपडेट को तमाम नए फीचर्स के साथ दिसंबर के दूसरे हफ्ते में रोलआउट किए जाने की उम्मीद है। इसमें एलिजिबल iPhones के लिए एडवांस AI-बेस्ड फीचर्स की पेशकश की जाएगी। इसमें Genmoji, इमेज प्लेग्राउंड और सिरी को चैटजीपीटी के साथ अपग्रेड मिलेगा। नए अपडेट में मेल और फोटोज ऐप को स्मूथ और स्मार्ट बनाने के लिए कई जरूरी बदलाव किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अपडेट मिलने के बाद आईफोन यूजर्स का एक्सपीरियंस पहले से काफी इनहान्स हो जाएगा। अपकमिंग अपडेट में क्या-क्या मिलने वाला है। आइए एक नजर डाल लेते हैं।

    iOS 18.2 रिलीज डेट और टाइम

    iOS 18.2 अपडेट को भारतीय यूजर्स के लिए दिसंबर के दूसरे हफ्ते में रोलआउट किया जा सकता है। iPhone यूजर सेटिंग में जाकर अपडेट को चेक कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें Settings > General > Software Update पर टैप करना होगा। नया अपडेट भारत में रात 10:30 बजे रोलआउट होगा।

    एलिजिबल डिवाइस

    iOS 18.2 अपडेट iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को मिलेगा। साथ ही एपल की लेटेस्ट iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल्स के लिए अपडेट रोलआउट किया जाएगा। आईफोन 15 सीरीज के प्रो मॉडल्स से पहले के आईफोन को भी यह अपडेट मिलेगा। लेकिन इसके बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है।

    iOS 18.2 में तगड़े फीचर्स

    Image Playground

    इसमें एक एआई एप्लीकेशन मिलेगा, जो यूजर्स को अपनी पर्सनल फोटो लाइब्रेरी से कॉन्सेप्ट या लोगों को डिस्क्राइब करके पर्सनल इमेज बनाने की परमिशन देगा। यह एनिमेशन या इमेज तैयार कर सकता है, जिन्हें iCloud के जरिये किसी भी डिवाइस से एक्सेस किया जा सकता है।

    Genmoji

    Genmoji फीचर ऑब्जेक्ट, लोग और आइडियाज के आधार पर कस्टम इमोजी क्रिएट करने की सुविधा देगा। यह इमोजी किसी भी एपल डिवाइस साथ आसानी से सिंक हो जाएंगे।

    ChatGPT-Powered Siri

    सिरी का इंटीग्रेशन चैटजीपीटी के साथ होगा। जिससे सिरी पहले से और भी पावरफुल हो जाएगा। दोनों का इंटीग्रेशन होने से यूजर सिरी के साथ मुश्किल इंटरैक्शन भी कर पाएंगे।

    Visual Intelligence

    विजुअल इंटेलिजेंस फीचर फिलहाल iPhone 16 सीरीज को ही मिलेगा। यह कैमरे का यूज करके रियल टाइम में जानकारी प्रदान करता है। विजुअल इंटेलिजेंस सुविधाओं को पहचानने से लेकर इवेंट फ्लायर्स को स्कैन करने तक जैसे काम करता है।

    ऐप्स होंगे बेहतर

    सबसे बड़ा अपडेट मेल ऐप को मिलने वाला है। इसमें इनबॉक्स कैटेगराइजेशन से लेकर मेल को समराइज करने तक की सुविधा शामिल है। अपडेट के बाद फोटो ऐप वीडियो में 'फ्रेम स्क्रबिंग' का इस्तेमाल कर पाएगा। साथ में एपल म्यूजिक को भी नए फीचर मिलने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें- स्पैम कॉल्स से मिल जाएगा छुटकारा, यहां जानें इन्हें ब्लॉक करने के तरीके, मिनटों का है काम!