विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पैरों की थिरकन से प्ले होगा म्यूजिक, Apple HomePod का नया फीचर करेगा कमाल

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Wed, 25 Jan 2023 04:00 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2023 04:44 PM (IST)

प्रीमियम कंपनी एप्पल ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए स्मार्ट स्पीकर Apple HomePod लॉन्च किए थे। एक रिपोर्ट ...और पढ़ें

Apple HomePod new feature will detect dancing, pic courtesy- jagran file
Apple HomePod new feature will detect dancing, pic courtesy- jagran file

नई दिल्ली, टेक डेस्क। हाल ही प्रीमियम कंपनी एप्पल ने अपना HomePod स्मार्ट स्पीकर लॉन्च किया है। अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने इस स्मार्ट डिवाइस में कई बेहतरीन फीचर्स जोडे़ हैं। वहीं अब इस स्मार्ट गैजेट का एक नया फीचर आपका दिल खुश कर सकता है। अगर आप भी एप्पल के इस स्मार्ट डिवाइस को लेने का प्लान बना रहे हैं तो इसके नए फीचर के बारे में जानना चाहिए।

एप्पल का नया स्मार्ट डिवाइस यूजर की एक्टिविटी को डिटेक्ट करने के फीचर के साथ पेश किया जा सकता है। दरअसल एक रिपोर्ट की मानें तो कंपनी को इसके लिए पेटेंट अधिकार भी मिल गया है। यानी अब आपका एप्पल डिवाइस खुद- ब- खुद आपकी एक्टीविटी को ट्रैक कर आपके मूड के हिसाब से म्यूज़िक प्ले कर पाएगा।

यूजर की डांसिंग, वेविंग को डिटेक्ट करेगा डिवाइस

HomePod को ऐसे फीचर के साथ पेश किया जा रहा जिसमें स्मार्ट डिवाइस यूजर की डांसिंग, वेविंग और यहां तक कि रूम छोड़कर चले जाने की एक्टिविटी भी ट्रैक कर लेगा। अगर यूजर रूम छोड़ कर जाता है तो एप्पल का स्मार्ट स्पीकर खुद बंद हो जाएगा।

जानकारी हो कि एप्पल के इस स्मार्ट गैजट के खास फीचर के जरिए यह रूम के हिसाब से साउंड को एडजस्ट कर लेता है। वहीं नए फीचर की मदद से एप्पल डिवाइस की स्कैनिंग अबिलिटी को और बेहतर बनाने के प्रयास में है।

रिपोर्ट की मानें तो एप्पल "Multi-media computing or entertainment system for responding to user presence and activity," पेटेंट के नाम से यूजर की एक्टिविटी को मॉनिटर करेगा। इस फीचर की खासियत ही होगी कि यूजर के बिना कुछ कहे ही स्मार्ट डिवाइस बिना कुछ जाने ही यूजर की मूड को डिटेक्ट कर ले।

गेस्चर और हैंड मूवमेंट को डिटेक्ट करेगा एप्पल का स्मार्ट स्पीकर

कंपनी ने स्मार्ट गैजेट के फीचर के बारे में बताते हुए कहा है कि नई तकनी के साथ स्पीकर यूजर के हैंड मूवमेंट और गेस्चर को भी डिटेक्ट कर लेगा। यूजर चाहे तो हाथ के इशारों से गैजेट को वॉल्यूम के लिए भी निर्देश दे सकता है।

ये भी पढ़ेंः अनजान रास्तों पर महसूस हो खतरा तो काम आएगा WhatsApp, इस फीचर की मदद से रहेंगे सेफ