विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amazon Vs Flipkart: आज से शुरू होने वाले फ्रीडम सेल के बारे में जानें हर बात

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 07 Aug 2018 06:26 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 09:56 AM (IST)

Amazon Vs Flipkart: हर घंटे प्रोडक्ट्स पर मिलेगा 80 फीसद तक डिस्काउंट

Amazon Vs Flipkart: आज से शुरू होने वाले फ्रीडम सेल के बारे में जानें हर बात
Amazon Vs Flipkart: आज से शुरू होने वाले फ्रीडम सेल के बारे में जानें हर बात

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर इन दिनों इंडिपेंडेंस डे से पहले ''फ्रीडम सेल'' चला रही है। इन दोनों ही ई-कॉमर्स कंपनियों से प्रोडक्ट्स ऑर्डर करने पर 80 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अमेजन पर शुरू होने वाले सेल की बात करें तो यहां ''फ्रीडम सेल'' 9 अगस्त से 12 अगस्त के बीच सेल चलेगी। चार दिनों तक चलने वाले इस सेल में कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट्स ऑफर किए जा रहे हैं। वहीं, फ्लिपकार्ट पर ''बिग फ्रीडम सेल'' 10 अगस्त से शुरू होगी जो 12 अगस्त तक चलेगी। आइए, जानते हैं इन दोनों ही ई-कॉमर्स पर चलने वाले सेल पर किस तरह से आप डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं...

अमेजन ''फ्रीडम सेल''

अमेजन पर चलने वाले इस सेल में 200 से ज्यादा कैटेगरी में 2,500 से ज्यादा ब्रांड्स पर 20,000 से ज्यादा डील्स दी जा रही है। अमेजन ने इसके लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के साथ पार्टनरशिप की है। आइए, जानते हैं इस सेल से जुड़ी बड़ी बातों के बारे में

  • अमेजन पर शुरू होने वाले इस सेल में शाओमी, वनप्लस, मोटोरोला, नोकिया और वीवो समेत 25 से ज्यादा स्मार्टफोन ब्रांड्स पर 40 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा 4 अमेजन एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन्स भी लॉन्च किए जाएगें।
  • स्मार्टफोन्स के अलावा 350 से ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड्स पर 50 फीसद से ज्यादा का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इन इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड्स में लेनोवो, बोस, केनन, जेबीएल आदि शामिल हैं।
  • अमेजन पर शुरू हो रहे इस सेल में उषा, बॉम्बै डाइंग, प्रैस्टिज आदि होम अप्लायंस ब्रांड्स पर 70 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। अमेजन 2,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर 50 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • इसके अलावा 4 दिनों तक चलने वाले इस सेल में हर रोज 10,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर 50 फीसद से ज्यादा का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स के अलावा फैशन प्रोडक्ट्स पर भी 50 से लेकर 80 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें पूमा, यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन, अमेरिकन टूरिस्टर आदि ब्रांड्स शामिल हैं।
  • इस सेल में टीवी और अन्य होम अप्लायंस पर भी 40 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ 22,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा।
  • अमेजन प्राइम यूजर्स को एक्सक्लूसिव डील्स भी दिए जाएंगे।
  • इसके साथ ही जैकपॉट ऑफर के तहत लकी यूजर्स 4 लाख रुपये तक जीत सकते हैं।

फ्लिपकार्ट ''द बिग फ्रीडम सेल''

फ्लिपकार्ट पर बिग फ्रीडम सेल 10 अगस्त से शुरू होगा और 12 अगस्त तक चलेगा। अमेजन की तरह ही फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में भी कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यूजर्स को हर 8 घंटे में बड़ी डील्स ऑफर की जाएगी और रात के 2 बजे तक हर घंटे रिवोल्यूशनरी डील्स भी दी जा रही है। इसके अलावा सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड धारकों को एक्सक्लुसिव डील्स भी दी जाएगी। आइए, जानते हैं इस सेल की बड़ी बातें

  • फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाले सेल में स्मार्टफोन्स पर कितना डिस्काउंट दिया जाएगा अभी तक यह साफ नहीं है। लेकिन, फ्लिपकार्ट के प्रमोशनल पेज पर सैमसंग, शाओमी, एप्पल जैसे ब्रांड्स को लगाया गया है। इन स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर्स किया जा रहा है।
  • फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाले सेल में होम अप्लायंस पर 70 फीसद तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • लैपटॉप, कैमरे जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 80 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।
  • फैशन प्रोडक्ट्स और फुटवियर्स पर 40 से लेकर 80 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।
  • किचन के सामानों पर भी 40 से 80 फीसद तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
  • ब्यूटी प्रोडक्ट्स और खिलौने आदि की कीमतें 99 रुपये से शुरू हो रही है। 

यह भी पढ़ें:

Asus 13 अगस्त को लॉन्च करेगा खास तरह का स्क्रीनपैड और लैपटाप, जानें कीमत और फीचर्स

Meizu 16 और Meizu 16 Plus आज होगा लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक हर बात

Airtel V-fiber पर 3 महीने तक मिलेगा अनलिमिटेड हाई स्पीड डाटा, जानें प्लान्स के बारे में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।