विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट धमाका डेज सेल: जानें टॉप स्मार्टफोन Deals

By Shilpa Srivastava Edited By:
Published: Wed, 24 Oct 2018 11:17 AM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 07:46 AM (IST)

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट धमाका डेज सेल में ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर्स और डील्स दी जाएंगी

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट धमाका डेज सेल: जानें टॉप स्मार्टफोन Deals
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट धमाका डेज सेल: जानें टॉप स्मार्टफोन Deals

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। ई-कॉमर्स कंपनियों ने एक बार फिर फेस्टिव सेल का आयोजन किया है। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट धमाका डेज सेल में ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर्स और डील्स दी जाएंगी जिसके तहत प्रोडक्टस को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्टस, होम अप्लायंसेस, फैशन कैटेगरी आदि पर भी डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल:

iPhone X: इस फोन को 20,391 रुपये के डिस्काउंट के साथ 74,999 रुपये में खरीद जा सकता है। इस फोन की वास्तविक कीमत 91,900 रुपये है। इस फोन पर करीब 17,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। वहीं, अगर ग्राहक ICICI बैंक का कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही Citi बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 फीसद कैशबैक भी दिया जाएगा।

Redmi 6A: इस फोन की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। इसे 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस फोन के साथ 2,000 रुपये की कीमत का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दिया जा रहा है। जियो यूजर्स को 2,200 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जाएगा। वहीं, अगर ग्राहक ICICI बैंक का कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही Citi बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 फीसद कैशबैक भी दिया जाएगा।

Redmi Y2: Redmi Y2 के 3 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। 4 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इस फोन के साथ 4,000 रुपये की कीमत का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दिया जा रहा है। साथ ही करीब 8,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

फ्लिपकार्ट धमाका डेज सेल:

Honor 7A: इस फोन को 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 7,999 रुपये में खरीद जा सकता है। साथ ही इसे नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा 7,300 रुपये तक का एक्सचेंज अमाउंट भी दिया जा रहा है। वहीं, एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

Realme C1: इस फोन को दोपहर 2 बजे से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत 6,999 रुपये है। जियो यूजर्स को 4,450 रुपये के बेनिफिट्स और 1.1 टीबी डाटा दिया जाएगा। यह ऑफर 198 या 299 रुपये के ऑफर पर उपलब्ध है।

Nokia 5.1 Plus: इस फोन को 2,700 रुपये के डिस्काउंट के साथ 10,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी लिया जा सकता है। साथ ही 9,750 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। वहीं, एक्सिस बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

नेटबैंकिंग और मोबाइल वॉलेट के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक करने पर देने होंगे ये चार्ज

फ्लिपकार्ट और अमेजन की फेस्टिव सेल शुरू, पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हुए ये स्मार्टफोन्स

एयरटेल ने 181 रुपये में दे रहा प्रतिदिन 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।